Khabarwala 24 News Hapur: Hapur कार सवार युवकों का स्टंट करने का वीडियो वायरल हो रहा है। इस पर पुलिस ने कार सवारों का 14 हजार रुपये का चालान कर दिया। पुलिस ने जनपदवासियों से अपील की है कि एेसा कोई कृत्य न करें जो विधि विरुद्ध हो।

क्या है पूरा मामला
कार सवार युवकों का स्टंट करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें कार सवार युवक खिड़की और सनरूफ खोलकर जान जोखिम में डालकर स्टंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।आरोप है कि इस दौरान युवकों ने सड़क पर जमकर बवाल काटा और यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाई। इसी बीच वहां से गुजर रहे किसी राहगीर ने युवकों के स्टंट का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। बता दें कि स्टंट करने के मामलों में आए दिन पुलिस कार्रवाई कर रही है,लेकिन उसके बाद भी कुछ लोग मानने के लिए तैयार नहीं है।
पुलिस ने काटा चालान (Hapur)
इस वीडियो के वायरल होने पर पुलिस ने मामले का तुरंत संज्ञान लिया और कार स्वामी का 12 हजार रुपये का चालान कर दिया। पुलिस का कहना है कि स्टंट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



