Hapur आवारा गाय ने वृद्धा को किया हमला, उठाकर सड़क पर पटका, कूल्हे और हाथ की हड्डी टूटी

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ में सर्वोदय कालोनी में बुधवार को आवारा गाय ने बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया। वह गाय को रोटी खिलाने का प्रयास कर रही थीं। इसी दौरान गाय ने वृद्ध महिला पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ में सर्वोदय कालोनी में बुधवार को आवारा गाय ने बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया। वह गाय को रोटी खिलाने का प्रयास कर रही थीं। इसी दौरान गाय ने वृद्ध महिला पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी कूल्हे व बाजू की हड्डी टूटी हुई मिली हैं। शहर में आवारा पशुओं का आतंक लगातार तेजी से बढ़ता जा रहा है, आए दिन किसी न किसी को यह घायल कर रहे हैं।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

मेरठ रोड स्थित सर्वोदय कालाेनी निवासी विवेक त्यागी ने बताया कि उनकी माता शिक्षा देवी (75 वर्षीय) बुधवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे गाय को रोटी खिलाने के लिए गई थीं। सड़क पर खड़ी गाय ने रोटी खिलाते समय गाय ने अचानक उनको उठाकर सड़क पर पटक दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और शोर मचाकर व पानी फेंक कर गाय को भगाया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल वृद्धा महिला को अस्पताल ले गए। जहां पता चला कि गाय के हमले में शिक्षा देवी की कूल्हे व बाजू की हड्डी टूट गई।

- Advertisement -

कई लोग हो चुके हैं घायल (Hapur)

शहर में आवारा पशुओं के हमले की कई घटनाएं हो चुकी है। बता दें कि पिछले दिनों पक्का बाग क्षेत्र में बेसहारा साड़ ने एक घंटे तक आतंक मचाया था। उस दौरान चार लोगों को हमला करके घायल कर दिया था। लोगों के आवारा पशुओं को पकड़वाने की मांग की थी।

Add
Add

Hapur
Hapur

- Advertisement -

 

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News