CLOSE

Hapur जीवन में खेल का बहुत महत्व :रुद्राक्ष त्यागी

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Hapur  Khabarwala 24 News Hapur:चौधरी ताराचन्द जनता इन्टर कालेज में जनपदीय खेल कलैण्डर 2023 के क्रम में, एक दिवसीय जनपदीय जूनियर बालक वर्ग व सीनियर बालिका वर्ग, क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष रूद्राक्ष मुनि त्यागी व प्रबन्धक राजपाल त्यागी ने संयुक्त रूप से चौधरी ताराचन्द त्यागी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया। तत्पश्चात प्रतियोगिता में सम्मलित होने वाली टीमो का परिचय लेते हुए, उनका उत्साहवर्धन किया। इस प्रतियोगिता में जूनियर बालक वर्ग में चौधरी ताराचन्द जनता इन्टर कॉलिज की टीम-अ व टीम-ब ने भाग लिया तथा सीनियर बालिका वर्ग में आर्य कन्या पाठशाला हापुड की एकमात्र टीम ने प्रतिभाग किया।
विद्यालय की टीम-अ व टीम-ब के बीच खेल गये मैच में जूनियर बालक वर्ग में टीम अ विजयी रही। मैन ऑफ द मैच बॉबी रहे एवं मौ०अरफ ने दो ऑवर में मात्र 8 रन देकर दो विकेट अपने नाम किये।
अध्यक्ष रूद्राक्ष मुनि त्यागी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में खेल का बहुत महत्व होता है। खेल शारीरिक विकास के साथ-साथ मैत्री सम्बन्ध का भी संचार करता है।

यह रहे मौजूद

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या रश्मि चौधरी, संयोजक पीतम सिंह एवं शंशाक (कैली वाले), शंकर त्यागी, कृतार्थ त्यागी, भूपेन्द्र कुमार त्यागी, चन्द्रकान्त, रीना मौर्य, गौरव कुमार वर्मा, पवन कुमार गेरा, अनुज सिरोही सुशील, मनीष कुमार, सुर्वेश सिसौदिया, गिरिजेश दत्त शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Hapur जीवन में खेल का बहुत महत्व :रुद्राक्ष त्यागी Hapur जीवन में खेल का बहुत महत्व :रुद्राक्ष त्यागी Hapur जीवन में खेल का बहुत महत्व :रुद्राक्ष त्यागी Hapur जीवन में खेल का बहुत महत्व :रुद्राक्ष त्यागी Hapur जीवन में खेल का बहुत महत्व :रुद्राक्ष त्यागी Hapur जीवन में खेल का बहुत महत्व :रुद्राक्ष त्यागी Hapur जीवन में खेल का बहुत महत्व :रुद्राक्ष त्यागी

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-