CLOSE

Hapur एसपी ने नौ पुलिस कर्मियों को किया निलंबित, कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान पर ड्यूटी से थे गायब

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर गंगा मेले की सुरक्षा व्यवस्था के दौरान ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए नौ पुलिसकर्मियों पर एसपी ज्ञानंजय सिंह ने कड़ी कार्रवाई की है। लापरवाही के आरोप में सभी को तत्काल निलंबित कर दिया गया। सभी निलंबित कर्मी अन्य जिलों से तैनात थे, जिससे पुलिस महकबे में अफरा-तफरी मच गई है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

कार्तिक पूर्णिमा मेले में गंगा स्नान करने के लिए लाखों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पुलिस फोर्स बुलाई गई। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने घाटों, मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया, जिसमें कई पुलिसकर्मी ड्यूटी स्थल से गैरहाजिर पाए गए। इस घोर लापरवाही पर बिना देर किए निलंबन की कार्रवाई अमल में लाई गई।

निलंबित पुलिसकर्मियों की सूची: (Hapur)

क्रमांक

- Advertisement -

जनपद/स्थान

पद/नाम

1औरैयादरोगा अशोक पाल
2कानपुरदरोगा सुदेश कुमार
3मेरठ (नसीरपुर थाना)हेड कांस्टेबल संदीप
4फिरोजाबादहेड कांस्टेबल धर्मेंद्र
5कानपुर नगरहेड कांस्टेबल अजीत सिंह
6मुजफ्फरनगरसिपाही सचिन गौतम
7एटाअशीष कुमार
8मेरठसिपाही राहुल देव
9मेरठ (लोहिया नगर)महिला सिपाही मिनी कुशवाहा

एसपी का कड़ा संदेश: (Hapur)

एसपी ज्ञानंजय सिंह ने कहा, “ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। ड्यूटी से गायब रहने वालों पर भविष्य में भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। मेले के दौरान किसी श्रद्धालु को कोई असुविधा नहीं होने दी जाएगी।”

- Advertisement -

इस कार्रवाई ने अन्य पुलिसकर्मियों में सतर्कता पैदा कर दी है और गंगा मेले की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-