Hapur श्री शिक्षा प्रसार समिति चुनाव, प्रबंध समिति के लिए आज जारी होगी मतदाता सूची, 13 अप्रैल को होगा मतदान

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur शहर की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था एसएसवी डिग्री व इंटर कालेज की प्रबंध समिति के चुनाव का बिगुल बज गया है। इनका संचालन करने वाली शिक्षा प्रसार समिति के चुनाव को लेकर दोनों गुटों ने संपर्क कर अपनी शक्ति बढ़ाने के प्रयास आरंभ कर दिए हैं। इनके लिए मतदाता सूची का […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur शहर की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था एसएसवी डिग्री व इंटर कालेज की प्रबंध समिति के चुनाव का बिगुल बज गया है। इनका संचालन करने वाली शिक्षा प्रसार समिति के चुनाव को लेकर दोनों गुटों ने संपर्क कर अपनी शक्ति बढ़ाने के प्रयास आरंभ कर दिए हैं। इनके लिए मतदाता सूची का प्रकाशन आज मंगलवार को होगा। चुनाव अधिकारियों ने कार्यक्रम घोषित कर दिया है। 13 अप्रैल को मतदान और 14 अप्रैल को मतगणना होगी।

भावी प्रत्याशी तैयारी में जुटे (Hapur)

शिक्षा प्रसार समिति का चुनाव शहर में प्रतिष्ठा का चुनाव माना जाता है। जिसमें जीत हासिल करने के लिए भावी प्रत्याशी अपने गुटों को मजबूत करने में जुट गए हैं। चुनाव प्रधान, उप प्रधान, मंत्री, उपमंत्री, ऑडिटर, प्रबंधक, उप प्रबंधक, कोषाध्यक्ष पद के साथ ही डिग्री कालेज की आठ सदस्य वाली कमेटी, इंटर कालेज के पांच सदस्य वाली कमेटी, शिक्षा प्रसाद समिति के 27 सदस्य वाली कमेटी का होगा। इस चुनाव में 1026 सदस्य विभिन्न पदों पर लड़ने वाले 48 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। गुटों की स्थिति वैसे तो स्पष्ट हो गई है। चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही अब सरगर्मी तेज हो गई है।

- Advertisement -

क्या है चुनाव कार्यक्रम (Hapur)

11 मार्च-मतदाता सूची का प्रकाशन

12 मार्च-मतदाता सूची पर आपत्तियां प्राप्त।

17 मार्च-प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण।

- Advertisement -

18 से 19 मार्च-नामांकन पत्रों का वितरण।

22 से 23 मार्च-नामांकन पत्र जमा करने की तिथि।

24 मार्च-नामांकन पत्रों पर आपत्तियों की प्राप्ति।

25 मार्च-नामांकन पत्रों की वैधता की जांच एवं आपत्तियों का निस्तारण, प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन।

26 मार्च-प्रत्याशियों द्वारा नाम वापसी।

27 मार्च-प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन।

13 अप्रैल-मतदान।

14 अप्रैल-मतगणना व परिणामों की घोषणा।

क्या कहते हैं चुनाव अधिकारी (Hapur)

शिक्षा प्रसार समिति के चुनाव को लेकर आज मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। मतदाता सूची में 1038 सदस्य हैं। इसके साथ ही चुनाव की तैयारियां आरंभ कर दी गई है। सभी के सहयोग से चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न होगा। – डा. नवीन चंद्र- प्राचार्य व चुनाव अधिकारी।

Add
Add

Hapur
Hapur

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News