Hapur श्री चंडी मंदिर प्रबंध समिति चुनाव, दोनों गुटों के 42 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur श्री चंडी मंदिर प्रबंधक समिति के चुनाव के लिए शुक्रवार को 42 संभावित उम्मीदवारों ने नामांकन-पत्र चुनाव अधिकारी को सौंपे। दोनों गुटों के प्रत्याशियों ने शुक्रवार की सुबह के समय सबसे पहले मां चंडी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। दोनों गुटों के प्रत्याशियों के साथ उनके समर्थक भी मौजूद रहे। […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur श्री चंडी मंदिर प्रबंधक समिति के चुनाव के लिए शुक्रवार को 42 संभावित उम्मीदवारों ने नामांकन-पत्र चुनाव अधिकारी को सौंपे। दोनों गुटों के प्रत्याशियों ने शुक्रवार की सुबह के समय सबसे पहले मां चंडी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। दोनों गुटों के प्रत्याशियों के साथ उनके समर्थक भी मौजूद रहे।

42 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन पत्र (Hapur)

मंदिर परिसर में ही सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक नामांकन-पत्र जमा किए गए। चुनाव अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि कुल 55 लाेगों ने नामांकन पत्र खरीदे थे। जबकि, 42 ने नामांकन किया है, इसमें छह पदों पर 12 और 15 कार्यकारिणी के सदस्यों के लिए 30 ने नामांकन-पत्र जमा किए हैं।

- Advertisement -

इन पदों पर दोनों गुटों के प्रत्याशियों ने किया नामांकन (Hapur)

प्रधान पद पर अशोक कुमार छारिया व संजय गुप्ता

उप-प्रधान लोकेश गुप्ता व जयप्रकाश वर्मा

मंत्री मोहित जैन व राजीव गर्ग दत्तियाना

- Advertisement -

उप-मंत्री अमित गोयल व अंकुर कंसल

कोषाध्यक्ष संजीव विजय गुप्ता व सुनील गर्ग

लेखा निरीक्षक दीपक गर्ग व गौरव सर्राफ

श्री चंडी मंदिर प्रबंधक समिति का क्या है चुनाव कार्यक्रम (Hapur)

चुनाव अधिकारी और एसएसवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य विजय कुमार गर्ग ने बताया कि 28 दिसंबर को नाम निर्देशन पत्रों का परि-निरिक्षण, 30 दिसंबर को नामांकन पत्रों की वापसी और इसी दिन अंतिम नाम निर्देशन का प्रदर्शन, 12 जनवरी को मतदान (यदि आवश्यक हो), 12 जनवरी को मतगणना एवं मतगणना के उपरांत निर्वाचन परिणाम की घोषणा की जाएगी

Add
Add

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News