CLOSE

Hapur हुनरमंद कामगारों को रोजगार देगा सेवा मित्र पोर्टल, 15 सर्विस प्राेवाइडर हुए पंजीकृत

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur : कुशल और हुनमंद कामगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए शासन द्वारा सेवामित्र पोर्टल तैयार किया गया है। जनपद के अंदर विभिन्न विभागों द्वारा 15 सर्विस प्रोवाइडर का पंजीकरण किया गया है। कारपेंटर, इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर सहित अन्य कामगार एक क्लिक पर अपनी सेवा प्रदान करने ग्राहक के घर पहुंच जाएंगे। इसके लिए 15 अक्तूबर तक सेवामित्र जागरूकता पखवाड़ा मनाकर कामगारों और लोगों को जागरूक किया जाएगा।

सर्विस प्रोवाइडर अपनी सेवा के लिए कुशल कामगारों और हुनरमंद श्रमिकों का पोर्टल और एप पर पंजीकरण कराएगा और रोजगार के अवसर देगा। सर्विस प्रोवाइडर के माध्यम से ग्राहक को कार क्लीनिंग, रिपेयर, होम पेंटिंग, हाऊस क्लीनिंग, टैक्सी आपरेटर, इलैक्ट्रशियन, एससी सर्विस एंड रिपेयर, आरओ सर्विस एंड रिपेयर, नर्सिंग सर्विस, आईटी हार्डवेयर एंड सर्विस आदि 20 दैनिक जीवन से जुड़ी सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

सेवामित्र जियो लोकेशन आधारित पोर्टल है, जो ग्राहक व सर्विस प्रोवाडर के बीच में सेतु का काम करेगा। ग्राहक अपना कस्टमर लागइन बनाकर अपनी जरुरत के अनुसार सर्विस प्रोवाइडर का चयन कर कामगारों का ब्योरा देख सकेगा और सर्विस पूरी होने पर एप के माध्यम से सेवा का भुगतान किया जा सकता है। पोर्टल और सेवाओं के प्रचार प्रसार के लिए जिलाधिकारी द्वारा भी सभी सरकारी कार्यालयों में सेवामित्र पोर्टल के माध्यम से मरम्मत कार्य कराने के निर्देश दिए हैं।

- Advertisement -

हैल्पलाइन नंबर 155330 के माध्यम से आम नागरिक भी सेवाएं बुक कर सकते हैं। जिला रोजगार सहायता अधिकारी अनिल गौतम का कहना है कि कामगारों और हुनरमंदो को रोजगार उपब्लध कराने के लिए सेवामित्र पोर्टल और एप पर पंजीकरण शुरू हो गए हैं। 15 अक्तूबर तक सेवामित्र पखवाड़ा के तहत हुनरमंदों को एप पर पंजीकरण कराने के लिए जागरूक किया जाएगा।

Hapur हुनरमंद कामगारों को रोजगार देगा सेवा मित्र पोर्टल, 15 सर्विस प्राेवाइडर हुए पंजीकृत Hapur हुनरमंद कामगारों को रोजगार देगा सेवा मित्र पोर्टल, 15 सर्विस प्राेवाइडर हुए पंजीकृत Hapur हुनरमंद कामगारों को रोजगार देगा सेवा मित्र पोर्टल, 15 सर्विस प्राेवाइडर हुए पंजीकृत Hapur हुनरमंद कामगारों को रोजगार देगा सेवा मित्र पोर्टल, 15 सर्विस प्राेवाइडर हुए पंजीकृत Hapur हुनरमंद कामगारों को रोजगार देगा सेवा मित्र पोर्टल, 15 सर्विस प्राेवाइडर हुए पंजीकृत Hapur हुनरमंद कामगारों को रोजगार देगा सेवा मित्र पोर्टल, 15 सर्विस प्राेवाइडर हुए पंजीकृत Hapur हुनरमंद कामगारों को रोजगार देगा सेवा मित्र पोर्टल, 15 सर्विस प्राेवाइडर हुए पंजीकृत

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-