CLOSE

Hapur हेडकांस्टेबल और पिता पर बंधुआ मजदूरी का गंभीर आरोप, मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद हापुड़ (Hapur) के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम होशदारपुर गढ़ी में एक हेडकांस्टेबल और उसके पिता पर सीतापुर जिले के दो नाबालिग किशोरों को 15 महीने तक बंधक बनाकर जबरन काम कराने का संगीन आरोप लगा है। उपनिरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी हेडकांस्टेबल सचिन कुमार और उसके पिता प्रमोद के खिलाफ बाल श्रम (निषेध और विनियमन) अधिनियम, किशोर न्याय अधिनियम तथा बंधुआ मजदूरी से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला इतना अमानवीय था कि किशोरों को भूखा रखा जाता, कमरे में बंद किया जाता और बाहर कुत्ते बांधकर निकलने नहीं दिया जाता था।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

यह मामला 12 सितंबर 2025 को तब सामने आया जब चाइल्डलाइन मुख्यालय लखनऊ से सूचना मिली। 1098 हेल्पलाइन पर किसी अज्ञात व्यक्ति की कॉल के आधार पर एक्शन लिया गया। चाइल्डलाइन हापुड़, बाल कल्याण समिति मेरठ और थाना एएचटी (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग) की संयुक्त टीम ने शाम के समय ग्राम होशदारपुर गढ़ी स्थित सचिन कुमार के घर पर छापा मारा। वहां से मंजीत (14 वर्ष) और मंजीत (12 वर्ष), दोनों ग्राम ढींगरा थाना भदपुर जनपद सीतापुर के निवासी, को बरामद किया गया। किशोरों को तत्काल राजकीय बाल संरक्षण केंद्र मेरठ भेज दिया गया और उनके परिजनों को सूचना दे दी गई।

किशोरों से जबरन कराया था काम (Hapur)

उपनिरीक्षक लालाराम मीणा ने बाबूगढ़ थाने में तहरीर देकर बताया कि आरोपी सचिन कुमार (हेडकांस्टेबल) ने किशोरों को अपने घर लाकर बंधक बनाया था। सचिन, उसके पिता प्रमोद और अन्य परिजनों द्वारा किशोरों से घरेलू काम करवाए जा रहे थे। आरोपियों ने किशोरों को न केवल जबरन श्रम कराया, बल्कि उनकी स्वतंत्रता पर भी रोक लगाई। यह कृत्य बाल श्रम अधिनियम के उल्लंघन के साथ-साथ मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी की श्रेणी में आता है। अपर श्रमायुक्त हापुड़ को अलग से रिपोर्ट भेजी गई है, जिसकी जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई होगी।

- Advertisement -

पुलिस ने मामले की जांच की शुरू (Hapur)

थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया, “उपनिरीक्षक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहन जांच चल रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।” पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और किशोरों के बयानों के आधार पर अन्य संभावित पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

Add-----
Add—–
Add
Add

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

 

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-