CLOSE

Hapur वरिष्ठ पत्रकार विनोद शर्मा की पुत्री सिमरन शर्मा ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन पास कर बढ़ाया जनपद का मान

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur:जनपद के वरिष्ठ पत्रकार विनोद शर्मा की पुत्री सिमरन शर्मा ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर अपने परिवार और जनपद का नाम रोशन किया है। सिमरन पीसीएस (जे) की परीक्षा की तैयारी कर रही है, ताकि इस परीक्षा को पास कर जनपद का नाम रोशन कर सके। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता पर परिजनों के साथ-साथ जिले के वरिष्ठ पत्रकारों, अधिवक्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

पढ़ने में शुरू से ही रही मेधावी (Hapur)

सिमरन शर्मा शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पढ़ाई के प्रति उनकी लगन, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति स्पष्ट दृष्टिकोण ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने एलएलबी की परीक्षा अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण की, जिसके बाद उन्होंने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन की तैयारी शुरू की।

पिता से मार्गदर्शन और प्रेरणा मिलती रही (Hapur)

इस दौरान उन्हें अपने पिता, वरिष्ठ पत्रकार विनोद शर्मा से समय-समय पर मार्गदर्शन और प्रेरणा मिलती रही। पिता द्वारा दिए गए नैतिक मूल्यों, अनुशासन और मेहनत के संस्कारों ने सिमरन को कठिन परिश्रम के लिए प्रेरित किया। परिणामस्वरूप उन्होंने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन जैसी चुनौतीपूर्ण परीक्षा को सफलता पूर्वक पास कर लिया।

- Advertisement -

उज्जवल भविष्य की कामना की (Hapur)

सिमरन शर्मा की इस उपलब्धि को जनपद के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया जा रहा है। बधाई देने वालों ने कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, समर्पण और परिवार के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने सिमरन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा जताई कि वह अपने कानूनी ज्ञान और कौशल से समाज और न्याय व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।

सिमरन शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और शुभचिंतकों को दिया है। उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उनकी इस सफलता से पूरे जनपद में खुशी का माहौल है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-