CLOSE

Hapur गंगा एक्सप्रेसवे पर सिक्योरिटी गार्ड की रोड रोलर से दबकर मौत, हत्या का आरोप

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के मेरठ जिले के थाना मुंडाली क्षेत्र में लोटी गांव के पास निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर एक दुखद हादसा सामने आया है। हापुड़ जिले के सिंभावली थाना क्षेत्र के औरंगाबाद गांव निवासी 32 वर्षीय सतीश, जो गंगा एक्सप्रेसवे पर सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत था । उसकी रोड रोलर से दबकर मौत हो गई। यह घटना शनिवार सुबह की है, जब सतीश मृत अवस्था में सड़क पर पड़ा मिला। सूचना मिलते ही मुंडाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

क्या है पूरा मामला (Hapur )

मृतक के परिजनों को स्थानीय पुलिस ने घटना की सूचना दी। खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन और ग्रामीण तुरन्त घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों ने आरोप लगाया कि रोड रोलर चालक ने जानबूझकर सतीश पर वाहन चढ़ाकर उसकी हत्या की है। इस आरोप के बाद मौके पर हंगामा शुरू हो गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सिंभावली, बाबूगढ़ और मेरठ के कई थानों की पुलिस को बुलाया गया।

परिजन में मचा कोहराम (Hapur )

सतीश के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, और ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है। वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच निष्पक्ष होगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों का इंतजार किया जा रहा है।

- Advertisement -

क्या कहती है पुलिस (Hapur )

सिंभावली थानाध्यक्ष सुमित तोमर ने बताया कि मामला मुंडाली थाना क्षेत्र का है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि सतीश की मौत रोड रोलर के नीचे आने से हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की मुंडाली पुलिस जांच कर रही है।

 

Add
Add

Hapur गंगा एक्सप्रेसवे पर सिक्योरिटी गार्ड की रोड रोलर से दबकर मौत, हत्या का आरोप Hapur गंगा एक्सप्रेसवे पर सिक्योरिटी गार्ड की रोड रोलर से दबकर मौत, हत्या का आरोप

Hapur
Hapur
- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-