CLOSE

Hapur रिटायर SI प्रदीप चौधरी को घोड़े पर बैठाकर ढोल-नगाड़ों से दी अनोखी विदाई, वीडियो वायरल

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद Hapur के हाफिजपुर थाना क्षेत्र में रविवार को कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला कि हर कोई भावुक हो गया। 1984 बैच के उपनिरीक्षक प्रदीप चौधरी रिटायर हो रहे थे। साथी पुलिसवालों ने उन्हें साधारण विदाई नहीं दी , बल्कि घोड़ा मंगवाया, ढोल-नगाड़े बजवाए और प्रदीप सर को घोड़े पर बैठाकर थाने से घर तक जुलूस निकाला। फूल-मालाएं पहनाईं, केक काटा और सबने गले लगकर आंसू भरी विदाई दी।

ईमानदारी और कर्तव्य का जीता-जागता उदाहरण थे प्रदीप चौधरी (Hapur)

थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि प्रदीप चौधरी सिपाही से SI तक बने और 40 साल तक एकदम ईमानदारी से ड्यूटी की। कभी कोई शिकायत नहीं आई। सबने उनकी तारीफ की और उज्ज्वल भविष्य की दुआएं दी। प्रदीप सर ने भी साथियों को धन्यवाद कहा और बोले, “ये मेरी जिंदगी का सबसे यादगार दिन है।”

परिवार वाले भी पहुंचे, सोशल मीडिया पर वीडियो छा गया (Hapur)

प्रदीप चौधरी के परिजन भी थाने आए और इस अनोखी विदाई को अपनी आंखों से देखा। पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग कमेंट कर रहे हैं – “पुलिस भी दिल वाली होती है”, “ये है असली भाईचारा”, “ऐसी विदाई हर किसी को नसीब हो”। हापुड़ पुलिस की ये पहल हर तरफ सराही जा रही है।

- Advertisement -

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img
Vikas Kumar
Vikas Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Vikas Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-