Hapur में पुलिस महकमे में फेरबदल, पिलखुवा को मिला नया थाना प्रभारी,64 लाख लूट के बाद बड़ा एक्शन

Khabarwala 24 News Hapur: पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में एनएच-9 पर हुई 64 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट के बाद हापुड़ पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने पिलखुवा थाना प्रभारी समेत कई अधिकारियों के तबादले किए हैं। शनिवार को हुई थी 64 लाख की लूट (Hapur) गौरतलब है […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में एनएच-9 पर हुई 64 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट के बाद हापुड़ पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने पिलखुवा थाना प्रभारी समेत कई अधिकारियों के तबादले किए हैं।

शनिवार को हुई थी 64 लाख की लूट (Hapur)

गौरतलब है कि राजस्थान के जनपद सीकर निवासी राकेश शनिवार को अपने पार्टनर वैभव के पास हापुड़ आए थे। रेलवे रोड स्थित एचडीएफसी बैंक से 64 लाख रुपये निकालने के बाद वह बाइक से दिल्ली जा रहे थे। इसी दौरान पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में एनएच-9 पर स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने हथियारों के बल पर उनसे नकदी लूट ली थी।इस लूट की घटना के बाद मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने रविवार रात पिलखुवा कोतवाली प्रभारी श्योपाल सिंह और दो चौकी प्रभारियों को निलंबित कर दिया था।

- Advertisement -

अवनीश कुमार बने धौलाना थानाध्यक्ष (Hapur)

अब पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से धौलाना थाने में तैनात प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान को पिलखुवा थाना प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया है। वहीं मीडिया सैल प्रभारी अवनीश कुमार को धौलाना थानाध्यक्ष बनाया गया है।

इन चौकी प्रभारियों का किया तबादला (Hapur)

इसके अलावा बाबूगढ़ थाने में तैनात उपनिरीक्षक विवेक चौहान को छिजारसी चौकी प्रभारी, गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली के गौरव कुमार को रेलवे रोड चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है। रेलवे रोड चौकी प्रभारी सूरजपाल को दोयमी चौकी प्रभारी बनाया गया है। कपूरपुर थाने के उपनिरीक्षक अमित कुमार को चौकी ए-टू-जैड थाना हापुड़ देहात, जबकि उपनिरीक्षक शिवशंकर को चौकी प्रभारी एचपीडीए थाना पिलखुवा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

क्या कहते हैं एसपी (Hapur)

एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए यह तबादले किए गए हैं। सभी अधिकारी अपनी नई तैनाती पर तत्काल कार्यभार ग्रहण कर जिम्मेदारी से कार्य करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

- Advertisement -

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News