Hapur धर्मों के गुरुओं ने किया एम.के. गारमेंट शोरूम का शुभारंभ

Khabarwala 24 News Hapur: बुलंदशहर रोड स्थित एम.के. गारमेंट शोरूम का भव्य उद्घाटन समारोहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विशेष बात यह रही कि उद्घाटन के अवसर पर चारों धर्मों के धर्मगुरुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने संयुक्त रूप से रिबन काटकर शोरूम का शुभारंभ किया और सामाजिक एकता व भाईचारे का संदेश दिया। भाईचारे का […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: बुलंदशहर रोड स्थित एम.के. गारमेंट शोरूम का भव्य उद्घाटन समारोहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विशेष बात यह रही कि उद्घाटन के अवसर पर चारों धर्मों के धर्मगुरुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने संयुक्त रूप से रिबन काटकर शोरूम का शुभारंभ किया और सामाजिक एकता व भाईचारे का संदेश दिया।

भाईचारे का दिया संदेश ( Hapur)

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में सिख धर्म गुरु शमशेर सिंह, ईसाई धर्म गुरु फादर क्रिस्टोफर, हिंदू धर्म गुरु शिवाकांत शास्त्री एवं मुस्लिम धर्म गुरु कारी तनवीर मौजूद रहे। सभी धर्मगुरुओं ने एक साथ रिबन काटकर एम.के. गारमेंट शोरूम का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने गंगा-जमुनी तहजीब, आपसी सौहार्द और सामाजिक भाईचारे का संदेश समाज को दिया।

- Advertisement -

आपसी प्रेम सौहार्द की भावना होती है मजबूत ( Hapur)

धर्मगुरुओं ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की पहचान विविधता में एकता है और अलग-अलग धर्मों का सम्मान ही देश की सबसे बड़ी ताकत है। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और सहयोग की भावना को मजबूती मिलती है। उन्होंने एम.के. गारमेंट शोरूम के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

यह रहे मौजूद (Hapur )

कार्यक्रम में कई प्रमुख सामाजिक, राजनीतिक एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। समारोह में वरिष्ठ समाजसेवी साबिर सैफी, पूर्व विधायक बिजेंद्र सिंह, डॉ. इरफान मसूदी असौड़ा, भारतीय किसान यूनियन के मीडिया प्रभारी शेरुद्दीन, गुलफाम सैफी असौड़ा, विपिन दीवान, धर्मवीर सिंह, मशहूर यूट्यूबर नाहिद भाई, राशिद भाई, बानिदा अंसारी, अनिल जाटव, बसपा जिलाध्यक्ष डॉ. ए.के. कर्दम, नाजिम सैफी, शाहिद एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News