Hapur पर्यावरण संरक्षण को लेकर आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कार्यक्रम हुआ आयोजित

khabarwala 24 News Hapur: (साहिल अंसारी) Hapur आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, में “पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम” के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया। पांचवें अंतरराष्ट्रीय “शुद्ध वायु एवं नीला आकाश” शीर्षक पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इन्होंने किया कार्यक्रम का शुभारंभ (Hapur) कार्यक्रम में डी.एम.ओ.सत्येंद्र कुमार , उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रेरणा श्रीवास्तव , […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

khabarwala 24 News Hapur: (साहिल अंसारी) Hapur आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, में “पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम” के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया। पांचवें अंतरराष्ट्रीय “शुद्ध वायु एवं नीला आकाश” शीर्षक पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इन्होंने किया कार्यक्रम का शुभारंभ (Hapur)

कार्यक्रम में डी.एम.ओ.सत्येंद्र कुमार , उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रेरणा श्रीवास्तव , महामारी विशेषज्ञ डॉ. राजश्री , नोडल अधिकारी डॉ. दिनेश भारती , भारतीय शिक्षा समिति, मेरठ के संभाग निरीक्षक जगबीर शर्मा , विद्या भारती मेरठ प्रांत के पर्यावरण संयोजक अरविंद ओझा जी, एवं महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर साधना तोमर के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का आरंभ किया गया।

- Advertisement -

Hapur पर्यावरण संरक्षण को लेकर आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कार्यक्रम हुआ आयोजित

पोस्टर प्रतियोगिता में उन्होंने मारी बाजी (Hapur)

संगीत विभाग की अध्यक्षा डॉ. जया शर्मा के नेतृत्व में छात्राओं ने मां सरस्वती की वंदना एवं अतिथि सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया। भाषण , निबंध, पोस्टर, कविता एवं गीत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पोस्टर प्रतियोगिता में 27 छात्राओं ने भागीदारी की। निर्णायक मंडल की सदस्या प्रोफेसर अरुणा शर्मा एवं प्रोफेसर संगीता अग्रवाल ने अपना निर्णय देते हुए प्रथम नीशू ,द्वितीय अभिलाषा, तृतीय ज्योति एवं प्रोत्साहन पुरस्कार हेतु कुमारी हर्षिता एवं स्वीटी का चयन किया।

इन्होंने भी मारी बाजी (Hapur)

निबंध प्रतियोगिता में महाविद्यालय की 27 छात्राओं ने हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल की सदस्या डॉक्टर मीनू कश्यप एवं डॉक्टर सर्वेश ने अपना निर्णय देते हुए प्रथम नंदिनी, द्वितीय मेघा कश्यप, तृतीय हिमांशी तथा प्रोत्साहन पुरस्कार हेतु अंजू रानी के नाम की घोषणा की। भाषण प्रतियोगिता में हुमैरा प्रथम, स्वाति द्वितीय, अतुल तृतीय ,तथा सलीहा को प्रोत्साहन पुरस्कार हेतु निर्णायक मंडल की सदस्या प्रो. आभा शुक्ला कौशिक एवं प्रोफेसर करुणा गुप्ता ने चयनित किया। गीत एवं कविता प्रतियोगिता का निर्णय देते हुए प्रोफेसर अमिता शर्मा एवं डॉ. रुचि त्यागी ने पारुल एवं अनामिका को प्रथम , खुशी त्यागी को द्वितीय एवं सलीहा को तृतीय पुरस्कार के लिए चयनित किया।

- Advertisement -

Hapur पर्यावरण संरक्षण को लेकर आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कार्यक्रम हुआ आयोजित

पर्यावरण संरक्षण को लेकर दी जानकारी (Hapur)

डी.एम.ओ सत्येंद्र कुमार ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त किए एवं सुझाव दिए। उन्होंने छात्राओं को पौधे भी वितरित किए तथा उनकी देखरेख के लिए उन्हें नामित किया। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारीडॉ. प्रेरणा श्रीवास्तव ने मुख्य रूप से पराली जलाने से दूषित हुए वातावरण पर अपने विचार व्यक्त किए। जगदीश शर्मा ने गीत के माध्यम से अपनी बात रखी एवं अरविंद ओझा जी ने स्वच्छ वातावरण के फायदे बताए तथा किस प्रकार वातावरण को साफ एवं शुद्ध रखें इस पर अपने विचार व्यक्त किए।

प्रतीक चिंह देकर किया सम्मानित (Hapur)

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर साधना तोमर ने सभी अतिथियों को तुलसी का पौधा स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट किया। मुख्य अतिथि द्वारा महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर साधना तोमर एवं पर्यावरण संरक्षण समिति की अध्यक्षा प्रोफेसर अमिता शर्मा को प्रतीक चिन्ह के रूप में पौधा देकर सम्मानित किया गया। प्रशासन से प्राप्त पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र अतिथियों द्वारा छात्राओं को प्रदान किए गए। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर साधना तोमर ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए छात्राओं को प्रोत्साहित किया।

Hapur पर्यावरण संरक्षण को लेकर आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कार्यक्रम हुआ आयोजित

पर्यावरण पोस्टरों का किया प्रदर्शन (Hapur)

कार्यक्रम की संचालिका प्रो. सरोजिनी ने संचालन किया। कार्यक्रम के अंत में सभागार में उपस्थित सभी लोगों ने समवेत स्वर में राष्ट्रगान गाया तथा कार्यक्रम की समाप्ति पर छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित पोस्टरों का प्रदर्शन किया।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News