Hapur प्रदीप गुप्ता भट्टे वाले अध्यक्ष, अमित जौनी बने सचिव, प्रबंधक पद पर सुधीर अग्रवाल ने मारी बाजी

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur दिल्ली रोड स्थित एसएसवी पीजी और इंटर कॉलेज का संचालन करने वाली श्री शिक्षा प्रसार समिति के चुनाव का परिणाम सोमवार को आ गया। चुनाव में श्री शिक्षा प्रसार समिति सेवा ग्रुप का शानदार प्रदर्शन रहा। अध्यक्ष और सचिव पद के साथ साथ अन्य पदों पर भी शानदार जीत हासिल […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur दिल्ली रोड स्थित एसएसवी पीजी और इंटर कॉलेज का संचालन करने वाली श्री शिक्षा प्रसार समिति के चुनाव का परिणाम सोमवार को आ गया। चुनाव में श्री शिक्षा प्रसार समिति सेवा ग्रुप का शानदार प्रदर्शन रहा। अध्यक्ष और सचिव पद के साथ साथ अन्य पदों पर भी शानदार जीत हासिल की गई। जबकि श्री सरस्वती ग्रुप ने मात्र प्रबंधक और उप प्रबंधक पद पर बाजी मारी।

इन पदों पर हुआ था चुनाव

श्री शिक्षा प्रसार समिति के चुनाव में कई महत्वपूर्ण पदों के लिए मतदान हुआ। इनमें प्रधान, उप प्रधान, मंत्री, उपमंत्री, ऑडिटर, प्रबंधक, उप प्रबंधक, कोषाध्यक्ष के साथ-साथ डिग्री कॉलेज की 8 सदस्यीय कमेटी, इंटर कॉलेज की 5 सदस्यीय कमेटी और शिक्षा प्रसार समिति की 27 सदस्यीय कमेटी का चयन शामिल था। रविवार को मतदान सुबह 9 बजे शुरू हुआ था। कॉलेज परिसर में आठ बूथ बनाए गए थे। एक बूथ विशेष रूप से चलने-फिरने में असमर्थ मतदाताओं के लिए आरक्षित किया गया था। इस चुनाव में कुल 783 मतदाताओं ने भाग लिया था।

- Advertisement -

Hapur-
Hapur-

यह रहे विजयी

प्रधान पद पर प्रदीप गुप्ता को 429 मत मिले, जबकि सुरेश सम्पादक को 351मत मिले। मंत्री पद पर अमित अग्रवाल जोनी को 503 मत मिले, जबकि लवलीन गुप्ता को 276 मत मिले। प्रबंधक पद पर सुधीर अग्रवाल को मिले413 मत, जबकि सुनील कुमार गोयल को 358 मत मिले। , उप प्रधान पद पर संजय कुमार अग्रवाल को 453 मत मिले, जबकि अरुण कुमार गर्ग को 322 मत मिले। उपमंत्री पद पर राजेंद्र कुमार रोशे को 400 मत मिले , विशाल आनंद को 373 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर वेद प्रकाश गर्ग को 457 मत मिले, जबकि सुशील कुमार जैन 308 मत मिले। आडिटर पद पर भारत भूषण गोयल को 419 मत मिले जबकि अनिल कुमार गुप्ता को 353 मत मिले।

उप प्रबंधक पद पर बराबर मत मिले

उप प्रबंधक पद पर अजय कांत गर्ग को 385 मत और ललित कुमार गोयल को भी 385 मत मिले। दोनों प्रत्याशियों को इस पद पर बराबर वोट मिलने पर पर्ची डाली गई। जिसमें ललित कुमार गोयल विजय रही।

- Advertisement -

Hapur
Hapur

Add
Add

Add
Add

Hapur प्रदीप गुप्ता भट्टे वाले अध्यक्ष, अमित जौनी बने सचिव, प्रबंधक पद पर सुधीर अग्रवाल ने मारी बाजी Hapur प्रदीप गुप्ता भट्टे वाले अध्यक्ष, अमित जौनी बने सचिव, प्रबंधक पद पर सुधीर अग्रवाल ने मारी बाजी

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News