Hapur Police transfer एसपी ने सात दरोगा सहित 82 पुलिस कर्मियों का किया तबादला

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur Police transfer एसपी अभिषेक वर्मा ने जनपद में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए सात दरोगा समेत 82 पुलिस कर्मियों का इधर से उधर तबादला किया है।

इनका किया तबादला (Hapur Police transfer)

एसपी अभिषेक वर्मा ने उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार को थाना हापुड़ देहात से प्रभारी चौकी दोयमी थाना हापुड़ देहात, उपनिरीक्षक मनीष कुमार को थाना बाबूगढ़ से प्रभारी चौकी ए टू जैड थाना हापुड़ देहात, चौकी प्रभारी ए टू जैड उपनिरीक्षक सुशील कुमार को थाना हापुड़ देहात, उपनिरीक्षक मुमताज चौधरी को पुलिस लाइन से थाना पिलखुवा, उपनिरीक्षक लाखन सिंह को पुलिस लाइन से महिला थाना, उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार को पुलिस लाइन से थाना कपूरपुर, उपनिरीक्षक राजसिंह को कार्यालय क्षेत्राधिकारी नगर से थाना कपूरपुर भेजा गया है। इसके अलावा 75 पुलिस कर्मियों का भी तबादला किया गया है।

यह दिए निर्देश (Hapur Police transfer)

एसपी ने प्रतिसार निरीक्षक व सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि तत्काल सभी पुलिस कर्मियों को नवनियुक्त तैनाती स्थान पर रवाना करें।

- Advertisement -

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-