Hapur नसीम सिद्दीकी के संभल जाने की सूचना पर पुलिस अलर्ट, तलाशी लेकर वाहनों को किया रवाना

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ की पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के छिजारसी टोल प्लाजा पर कांग्रेस नेता नसीम सिद्दीकी के संभल जाने की सूचना मिलने पर सोमवार को टोल प्लाजा पर पुलिस अलर्ट रही। ।वाहनों को रोक कर तलाशी लेकर गंतव्य की ओर भेजा जा रहा है। क्या है पूरा मामला […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ की पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के छिजारसी टोल प्लाजा पर कांग्रेस नेता नसीम सिद्दीकी के संभल जाने की सूचना मिलने पर सोमवार को टोल प्लाजा पर पुलिस अलर्ट रही। ।वाहनों को रोक कर तलाशी लेकर गंतव्य की ओर भेजा जा रहा है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

दरअसल आपको बता दें,गत रविवार को जनपद संभल में भारी हिंसा हुई थी। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। वहीं संभल एसपी, एसपी के पीआरओ सहित कई पुलिस अधिकारी घायल हुए थे। संभल प्रशासन ने धारा 163 लागू की हुई है। बाहरी व्यक्ति के संभल की सीमा में आने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। संभल के पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे कांग्रेस नेता नसीम सिद्दीकी की सूचना सोमवार को पुलिस को मिली।

सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर, सीओ अनिता चौहान और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रघुराज सिंह पुलिस बल के साथ टोल प्लाजा पर पहुंचे। पुलिस ने दिल्ली से लखनऊ और लखनऊ से दिल्ली जाने वाले हर एक वाहन को रोक कर तलाशी ली। जिसके बाद पुलिस ने गंतव्य की ओर रवाना किया।

- Advertisement -

क्या बोले अफसर (Hapur)

इस सबंध में पिलखुवा सीओ अनीता चौहान नें जानकारी देते हुए बताया कि संभल प्रशासन ने धारा 163 लागू की हुई है। बाहरी व्यक्ति के संभल की सीमा में आने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।जिसको लेकर हापुड़ का पुलिस प्रसासन पूरी तरह सें अलर्ट हैं।आज सुबह कांग्रेस नेता नसीम सिद्दीकी के संभल जाने की सूचना प्राप्त हुई थीं। जिसको लेकर टोल प्लाजा पर वाहनोंकी चैकिंग कर आगे की और रवाना किया जा रहा हैं। बाहरी किसी भी नेताओं को संभल नहीं जाने दिया जाएगा।

Hapur नसीम सिद्दीकी के संभल जाने की सूचना पर पुलिस अलर्ट, तलाशी लेकर वाहनों को किया रवाना

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-