CLOSE

Hapur टोलकर्मी पर रिवाल्वर तानने वाले कार सवार दो युवक गिरफ्तार

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ की पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली – लख़नऊ राष्ट्रीय राजमार्ग हाईवे-9 पर स्थित छिजारसी टोल प्लाजा पर रविवार की देर रात को अमरोहा से नोएडा जा रहे कार चालक की टोल कर्मी से किसी बात को लेकर अनबन हो गई। जिसके बाद कार चालक ने अपनी टोल कर्मी पर रिवॉल्वर तान दी।यह घटना देख टोल प्लाजा पर वाहन चालकों सहित टोल कर्मियों में हड़कंप मच गया था।टोल कर्मी की तहरीर पर पुलिस नें मुकदमा दर्ज दोनो आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

जानकारी के अनुसार रविवार की रात को एक कार चालक अमरोहा से नोएडा जा रहा था। जैसे ही वो दिल्ली लख़नऊ राष्ट्रीय राजमार्ग नेशनल हाईवे-9 पर स्थित छिजारसी टोल प्लाजा पर पहुंचा और वीआईपी लाइन में गाड़ी रोक दी। कार सवार दोनों व्यक्ति उतरकर वही लघुशंका करने लगें।ऐसा करता देख टोल कर्मी नें उन्हें रोकने का प्रयास किया। कार सवारों नें अचानक रिवाल्वर निकालकर तान दिया। इसके साथ ही कर्मी को उसने जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान टोल प्लाजा पर हड़कंप मच गया। टोल प्लाजा पर अन्य कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद आनन फानन में छिजारसी चौकी प्रभारी रमेश चंद गौतम नें टीम के साथ पहुंचकर गाड़ी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

क्या कहते हैं अफसर (Hapur)

इस सबंध में पिलखुवा सीओ अनीता चौहान का कहना है कि छिजारसी टोल प्लाजा पर टोल कर्मी की लघुशंका करने को लेकर दो युवकों सें विवाद हुआ था। टोल कर्मी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज दोनों को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गईं है। प्रारंभिक जांच में पता चला है की रिवॉल्वर लाइसेंसी है।पूछताछ में आरोपियों नें अपना नाम चैन सिंह पुत्र कृष्ण कुमार चौहान और सुमित पुत्र सतीश निवासी गांव गिझोंड,थाना सैक्टर -24 जनपद गौतमबुद्धनगर बताया है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-