CLOSE

Hapur तमंचा फैक्ट्री का पर्दाफाश, भारी मात्रा में निर्मित, अद्धनिर्मित तमंचे बरामद, एक गिरफ्तार

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur:  (साहिल अंसारी) यूपी के जनपद हापुड़ (Hapur)कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। 5 अगस्त 2025 को नगौला बंबा चौराहे पर चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रेलवे ओवरब्रिज के नीचे से अभियुक्त महेश, पुत्र रामशरण, निवासी मुकीमपुर, थाना भोजपुर, जनपद गाजियाबाद (हाल पता: अशोक नगर, थाना पिलखुवा, जनपद हापुड़) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक 315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस, और अन्य हथियार बनाने का सामान बरामद हुआ।

तमंचा फैक्ट्री पर पुलिस ने की छापामार कार्रवाई (Hapur)

पुलिस टीम, जिसमें उपनिरीक्षक अनोखे पुरी, उपनिरीक्षक लाखन सिंह, उपनिरीक्षक जितिन शर्मा, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार, अजय शंकर, कांस्टेबल विपुल खोखर, और कृष्णकांत कुशवाहा शामिल थे, थाना हाजा से रपट नंबर 55, समय 14:49 बजे, शांति व्यवस्था और संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के लिए रवाना हुई थी। नगौला बंबा चौराहे पर मुखबिर ने सूचना दी कि एक व्यक्ति रेलवे ओवरब्रिज के नीचे अवैध हथियारों के साथ खड़ा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 16:44 बजे अभियुक्त को घेरकर पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से एक 315 बोर तमंचा (कुल लंबाई 1 बालिश्त, नाल 6 अंगुल, लोहे की बॉडी, लकड़ी का बट) और एक 315 बोर कारतूस (8mmkf अंकित) बरामद हुआ।

Hapur
Hapur

पुलिस ने यह किया बरामद (Hapur)

पूछताछ में महेश ने बताया कि वह तमंचे बनाने और बेचने का काम करता है। उसने मुकीमपुर के जंगल में सुनसान इलाके और एक खंडहर मकान में हथियार बनाने का सामान रखा था। पुलिस ने उसके बताए स्थान पर छापेमारी कर 3 पूर्ण निर्मित 315 बोर तमंचे, 3 अधबने तमंचे, 1 ठोस लोहे का गुटखा, 1 वेल्डिंग मशीन, 1 ग्राइंडर, 4 पाइप बैरल, 1 प्लास्टिक इंच टेप, 1 प्लास, 1 पेचकश, 1 छोटा पेचकश, 3 छोटी रेती, 2 बड़ी रेती, 1 हथौड़ा, 2 बड़ी सुम्भी, 1 छोटी सुम्भी, 7 ग्राइंडर ब्लेड, 1 पैकेट वेल्डिंग रॉड, 1 रेगमाल, 7 बनी-अधबनी नाल, 206 हैमर, 11 ट्रिगर, और 1 मिस कारतूस 315 बोर बरामद किया।

- Advertisement -

5 से 7 हजार में डिमांड पर बेचता थां तमंचा (Hapur)

पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि डिमांड पर वह 5 से 7 हजार रुपये का तमंचा बेचता था। पुलिस पूछताछ में एेसे  लोगों के बारे में भी जानकारी मिली है जिन्होंने आरोपी से तमंचा खरीदा था। उनके बारे में भी पुलिस जानकारी कर रही है। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों को भी जल्द पकड़ा जाएगा।

Hapur-
Hapur-

मामले की जांच में जुटी पुलिस (Hapur)

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ करने पर महत्वपूर्ण जानकारी मिली है, जिसके बारे में जांच की जा रही है। पकड़े गए आरोपी के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है।

Add
Add

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-