Khabarwala 24 News Hapur: नगर के स्वर्ग आश्रम रोड पर कार की छत पर बैठकर स्टंट करने वाले युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यातायात पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार स्वामी का 12 हजार रुपये का चालान कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों में हड़कंप मच गया है।
क्या है पूरा मामला (Hapur)
जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक युवक चलती कार की छत पर बैठकर खतरनाक तरीके से स्टंट करता नजर आ रहा है। यह वीडियो न केवल युवक की जान के लिए खतरा था, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की सुरक्षा को भी जोखिम में डाल रहा था।
यातायात पुलिस ने संज्ञान लिया (Hapur)
वीडियो वायरल होते ही यातायात पुलिस ने तुरंत इसका संज्ञान लिया। जांच के दौरान पता चला कि यह वीडियो स्वर्ग आश्रम रोड का है। इसके बाद पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर कार स्वामी की पहचान कर मोटर वाहन अधिनियम के तहत 12 हजार रुपये का चालान जारी किया।
क्या कहते हैं यातायात प्रभारी (Hapur)
यातायात प्रभारी छवि राम ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की लगातार निगरानी की जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि सड़क पर इस तरह के स्टंट न केवल गैरकानूनी हैं, बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकते हैं।
आम जनता से की अपील (Hapur)
यातायात प्रभारी ने आम जनता से अपील की कि कोई भी ऐसा कृत्य न करें, जिससे खुद को या दूसरों को परेशानी का सामना करना पड़े। उन्होंने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


