Hapur गरीब रथ ट्रेन में सवार यात्री की मौत

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur  दिल्ली से मुजफ्फरपुर (बिहार) जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस में सवार एक व्यक्ति की अचानक मौत हो गई। ट्रेन को करीब पौने दो घंटे यहां रेलवे स्टेशन पर रोका गया। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया और मृतक के परिजन को सूचना दी। क्या है पूरा मामला (Hapur) जानकारी […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur  दिल्ली से मुजफ्फरपुर (बिहार) जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस में सवार एक व्यक्ति की अचानक मौत हो गई। ट्रेन को करीब पौने दो घंटे यहां रेलवे स्टेशन पर रोका गया। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया और मृतक के परिजन को सूचना दी।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

जानकारी के अनुसार रविवार को गरीब रथ एक्सप्रेस में बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी चलित्र पंडित अपने धेवते सुमित के साथ मुजफ्फरपुर जाने के लिए सवार हुए थे। अचानक उनकी तबीयत खराब होने लगी। ट्रेन जब हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंची तो रेलवे अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई।

- Advertisement -

सूचना मिलते ही स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह, रेलवे चिकित्सक डा.विरेंद्र, जीआरपी चौकी प्रभारी सचिन कुमार और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। चिकित्सक ने जांच की तब तक चलित्र पंडित की मृत्यु हो चुकी थी। मृतक के घेवते सुमित से रेलवे अधिकारियों ने परिजन का नंबर लिया और उन्हें इसके बारे में जानकारी दी।

करीब पौने दो घंटे बाद रवाना हुई ट्रेन (Hapur)

जीआरपी ने आवश्यक कार्रवाई पूरी की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी। करीब पौने दो घंटे बाद ट्रेन को रवाना किया गया। इस दौरान ट्रेन में सवार यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जीआरपी चौकी प्रभारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु का कारण पता चल सकेगा।

Hapur गरीब रथ ट्रेन में सवार यात्री की मौत Hapur गरीब रथ ट्रेन में सवार यात्री की मौत Hapur गरीब रथ ट्रेन में सवार यात्री की मौत Hapur गरीब रथ ट्रेन में सवार यात्री की मौत Hapur गरीब रथ ट्रेन में सवार यात्री की मौत

- Advertisement -

Hapur गरीब रथ ट्रेन में सवार यात्री की मौत Hapur गरीब रथ ट्रेन में सवार यात्री की मौत Hapur गरीब रथ ट्रेन में सवार यात्री की मौत Hapur गरीब रथ ट्रेन में सवार यात्री की मौत Hapur गरीब रथ ट्रेन में सवार यात्री की मौत

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News