CLOSE

Hapur देशभक्ति के रंग में रंगा O.M.G. स्कूल, मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: मुदफरा स्थित O.M.G. पब्लिक स्कूल में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंगों से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसे विद्यालय प्रबंधक डॉ. विपिन पोसवाल एवं मुख्य अतिथि रामकुमार ने संपन्न कराया। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान का सामूहिक गायन हुआ, जिससे समस्त परिसर राष्ट्रप्रेम की भावना से गूंज उठा।

मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए (Hapur)

इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, समूह नृत्य, भाषण एवं नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से देश की आज़ादी, संविधान की गरिमा और राष्ट्रीय एकता का प्रभावशाली संदेश दिया।विशेष रूप से पवन सर के निर्देशन में स्काउट-गाइड दल द्वारा किया गया अनुशासनबद्ध प्रदर्शन कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा, जिसे अतिथियों एवं अभिभावकों ने खूब सराहा।

Hapur---
Hapur—

क्या बोले मुख्य अतिथि (Hapur)

मुख्य अतिथि रामकुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता के लिए केवल शैक्षिक ज्ञान नहीं, बल्कि संस्कार, नैतिक शिक्षा और अनुशासन भी आवश्यक है।विद्यालय प्रबंधक डॉ. विपिन पोसवाल ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान के मूल्यों को समझने और उन्हें जीवन में अपनाने की प्रेरणा देता है।प्रधानाचार्य मोहित कुमार ने विद्यार्थियों से संविधान के प्रति सम्मान और कर्तव्यों के प्रति निष्ठा का आह्वान किया।

- Advertisement -
Hapur-
Hapur-

स्काउट-गाइड दल ने किया शानदार प्रदर्शन (Hapur)

कार्यक्रम में रितिका, माही, वंशिका, खुशी, चंचल, तुनिष्का, शिक्षा, सृष्टि एवं आरव सहित अनेक विद्यार्थियों ने सहभागिता की। स्काउट-गाइड दल में शिवा, अश्वनी, अतुल, आयुष एवं ध्यान ने अनुशासन व कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय निदेशक कोमल पोसवाल, उप-प्रधानाचार्य प्रेमलता पूनिया, वर्षा, रुकसार, उज़मा, शिवानी लोचव, तानी, पायल, सुबोध एवं अंकुर सहित समस्त शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-