Hapur बेटा-बेटी में न करें भेदभाव, अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अन्तराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर 10 दिवसीय समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 25 नवजात बालिकाओं का जन्मोत्सव मनाया गया । उपहार वितरित किए (Hapur) जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह के द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अन्तराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर 10 दिवसीय समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 25 नवजात बालिकाओं का जन्मोत्सव मनाया गया ।

उपहार वितरित किए (Hapur)

जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह के द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में नवजात बालिकाओं को बेबीकिट, फूड पैकेट, मिठाई एवं मच्छरदानी आदि उपहार वितरण किए गए।

- Advertisement -

मुख्य चिकित्साधिकारी सुनील कुमार त्यागी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह द्वारा बताया गया कि सभी को मिलकर भेदभाव मिटाना है कन्याओं के जन्म से सुरक्षा, स्वास्थ्य व शिक्षा के लियें शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के विषय में जानकारी दी गई।

इन योजनाओं की दी जानकारी (Hapur)

बेटा–बेटी में भेदभाव न करें, दोनों को समान शिक्षा दें, जिससे बेटियां भी अपने पैरों पर खड़ी होकर परिवार, समाज व देश का नाम रोशन करें, महिलाओं की सुरक्षा हेतु हेल्पलाइन नंम्बर 1090 वूमेन पावर, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्डलाइन एवं महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्पॉनसरशिप आदि की जानकारी दी गई।

यह रहे मौजूद (Hapur)

कार्यक्रम के दौरान जिला प्रोबेशन कार्यालय/जिला बाल संरक्षण इकाई से पंकज यादव, मनीष द्विवेदी, रिंकु सिंह, रोहित सिंह, हुमा चौधरी, एवं वन स्टाप सेन्टर से सोनिया, रविता, रिंकी, आदि उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Hapur बेटा-बेटी में न करें भेदभाव, अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कार्यक्रम आयोजित Hapur बेटा-बेटी में न करें भेदभाव, अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कार्यक्रम आयोजित Hapur बेटा-बेटी में न करें भेदभाव, अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कार्यक्रम आयोजित Hapur बेटा-बेटी में न करें भेदभाव, अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कार्यक्रम आयोजित Hapur बेटा-बेटी में न करें भेदभाव, अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News