Hapur News पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश घायल, 64 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और एक शातिर लुटेरे के बीच मुठभेड़ हो गई। इस कार्रवाई में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हो गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी का अस्पताल में […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और एक शातिर लुटेरे के बीच मुठभेड़ हो गई। इस कार्रवाई में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हो गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

पुलिस के अनुसार, कोतवाली पिलखुवा पुलिस और जनपदीय स्वाट टीम सिखैड़ा बंबे के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक युवक बाइक पर सवार होकर आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने जब उसे रुकने का इशारा किया तो आरोपी ने रुकने के बजाय पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी।

- Advertisement -

पुलिस ने की जवाबी फायरिंग (Hapur News)

स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तुरंत घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। खुद को घिरता देख बदमाश बाइक छोड़कर भागने लगा। इस दौरान पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।

लूट की वारदात को दिया था अंजाम (Hapur News)

सीओ पिलखुवा अनीता चौहान ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश की पहचान अकरम के रूप में हुई है, जो गाजियाबाद के थाना विजयनगर क्षेत्र के सेक्टर-11 का निवासी है। अकरम ने अपने साथियों के साथ मिलकर 31 जनवरी को पिलखुवा क्षेत्र में एनएच-9 पर एक स्कूटी सवार व्यापारी से 64 लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस ने यह किया बरामद (Hapur News)

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूट की वारदात से जुड़े 75 हजार रुपये, एक तमंचा, कारतूस और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की है। फिलहाल घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है। इस मुठभेड़ को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -

Hapur news पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश घायल, 64 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार Hapur news पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश घायल, 64 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार Hapur news पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश घायल, 64 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार Hapur news पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश घायल, 64 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार Hapur news पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश घायल, 64 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News