Hapur News घर से संभल कर निकलें, डॉ. आंबेडकर जयंती पर इन मार्गों पर रहेगा डायवर्जन

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News डॉक्टर भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर हापुड़ शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए विशेष रूट डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। यह डायवर्जन प्लान आज सोमवार 12 अप्रैल दोपहर 12 बजे से 14 अप्रैल मंगलवार रात 12 बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान शहर के […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News डॉक्टर भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर हापुड़ शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए विशेष रूट डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। यह डायवर्जन प्लान आज सोमवार 12 अप्रैल दोपहर 12 बजे से 14 अप्रैल मंगलवार रात 12 बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान शहर के अंदर भारी, कामर्शियल, हल्के और छोटे वाहनों की आवाजाही बदले हुए मार्गों से होगी।

यातायात पुलिस द्वारा जारी ट्रैफिक प्लान के अनुसार:

  • मेरठ से बुलंदशहर की ओर जाने वाले सभी प्रकार के भारी, हल्के और छोटे वाहन गांव ट्याला, ततारपुर चौराहा होते हुए सोना फ्लाई ओवर से दाहिनी लेन की ओर होकर बुलंदशहर जाएंगे।
  • बुलंदशहर से मेरठ की ओर जाने वाले वाहन सोना फ्लाई ओवर, ततारपुर चौराहा होते हुए गांव ट्याला से मेरठ की ओर जा सकेंगे।
  • मेरठ से दिल्ली/गाजियाबाद की ओर जाने वाले वाहन गांव ट्याला, ततारपुर चौराहा, सोना फ्लाई ओवर, निजामपुर फ्लाई ओवर और छिजारसी टोल प्लाजा होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।

शहर के प्रमुख प्रवेश द्वारों पर भी ड्यूटी पॉइंट बनाए गए हैं। यातायात पुलिस ने निम्नलिखित डायवर्जन व्यवस्था लागू की है:

  • बुलंदशहर रोड पर सोना पेट्रोल पंप से आने वाले मेरठ जाने वाले सभी वाहनों को ततारपुर चौराहा की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
  • गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने से शहर में आने वाली बसें, छोटे और भारी वाहनों को ततारपुर चौराहे की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
  • निजामपुर तिराहा से गाजियाबाद की ओर से आने वाले वाहनों को सोना पेट्रोल पंप की तरफ मोड़ा जाएगा।
  • साईलो द्वितीय से मेरठ की ओर आने वाले वाहनों को ट्याला अंडरपास से ततारपुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
  • मोदीनगर रोड से हापुड़ की ओर आने वाले सभी वाहनों को वापस मोदीनगर की ओर मोड़ दिया जाएगा।

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से की अपील (Hapur News )

यातायात पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे डायवर्जन प्लान का पालन करें, धैर्य रखें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। जयंती समारोह के दौरान अनावश्यक रूप से शहर के मुख्य मार्गों पर वाहन न लाएं। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर यातायात पुलिस की मदद ली जा सकती है।

- Advertisement -

इस व्यवस्था से आंबेडकर जयंती के कार्यक्रमों को सुचारू रूप से संपन्न कराने में मदद मिलेगी और शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या को रोका जा सकेगा।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news घर से संभल कर निकलें, डॉ. आंबेडकर जयंती पर इन मार्गों पर रहेगा डायवर्जन Hapur news घर से संभल कर निकलें, डॉ. आंबेडकर जयंती पर इन मार्गों पर रहेगा डायवर्जन Hapur news घर से संभल कर निकलें, डॉ. आंबेडकर जयंती पर इन मार्गों पर रहेगा डायवर्जन Hapur news घर से संभल कर निकलें, डॉ. आंबेडकर जयंती पर इन मार्गों पर रहेगा डायवर्जन Hapur news घर से संभल कर निकलें, डॉ. आंबेडकर जयंती पर इन मार्गों पर रहेगा डायवर्जन

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News