Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News बिजली उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। ऊर्जा निगम द्वारा घर-घर स्मार्ट मीटर लगाने की मुहिम अब उपभोक्ताओं के लिए नई परेशानी बन गई है। सोमवार को हापुड़ के लाइनपार इलाके के सैकड़ों उपभोक्ता, मुख्य रूप से महिलाएं और पुरुष, अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचे और जमकर हंगामा कर दिया। उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटरों को तुरंत हटाने और पुराने मीटर लगाने की मांग करते हुए नारेबाजी की। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को बुलाना पड़ा। महिलाओं ने आवास विकास कालोनी के मुख्य चौराहे पर जाम लगा दिया। पुलिस और बिजली अधिकारियों के समझाने पर महिलाओं और लोग वापस लौटे।
क्या है पूरा मामला (Hapur News)
उपभोक्ताओं का आरोप है कि नए स्मार्ट मीटरों में बिजली की रीडिंग असामान्य रूप से ज्यादा आ रही है। कई घरों में बिल पहले से कहीं अधिक आ रहे हैं। साथ ही, यदि बिल माइनस में चला जाता है तो बिजली अपने आप कट जाती है। बिल जमा करने के बाद भी कई घंटों तक बिजली कनेक्शन नहीं जोड़ा जाता। गर्मी के मौसम में इससे घरों में पानी नहीं आ पाता और न ही घरेलू काम हो पाते हैं। उपभोक्ताओं ने गलत बिलिंग और मीटर की खराबी की भी शिकायत की।

कौन-कौन से मोहल्ले शामिल (Hapur News)
लाइनपार क्षेत्र की निम्नलिखित कॉलोनियों के सैकड़ों निवासी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल थे:
- गांधी विहार कॉलोनी
- पंचवटी कॉलोनी
- वैशाली कॉलोनी
- मिथलेश विहार
- आवास विकास कॉलोनी
इन सभी मोहल्लों के लोगों ने एकजुट होकर आवास विकास में स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धावा बोल दिया।
View this post on Instagram
उपभोक्ताओं के क्या क्या लगाए आरोप (Hapur News)
उपभोक्ताओं ने कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की। कुछ लोगों ने स्मार्ट मीटरों की खामियों को लेकर अधिकारियों पर सीधे आरोप लगाए। भीड़ बढ़ने पर ऊर्जा निगम के अधिकारी बाहर आए और समझाने का प्रयास किया, लेकिन उपभोक्ता मानने को तैयार नहीं थे। उन्होंने तत्काल समस्या का समाधान करने की मांग रखी। महिलाओं ने आवास विकास के चौराहे पर जाम लगा दिया। इससे गेट नंबर 73 पर आने और जाने वालों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
हापुड़ में स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का जमकर हंगामा, अधीक्षण अभियंता कार्यालय घेरा, लगाया जाम#hapur #hapurNews @myogiadityanath @UPGovt @DmHapur @aksharmaBharat @UPPCLLKO @ChairmanUppcl @uppcl pic.twitter.com/EdTbVVXSfB
— khabarwala24 (@khabarwala24) April 13, 2026
उपभोक्ताओं को समझाया (Hapur News)
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कोतवाली नगर और महिला थाना की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस की मौजूदगी में अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को जल्द ही सभी शिकायतों का समाधान करने का आश्वासन दिया। निगम के अधिकारियों ने समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद उपभोक्ता शांत होकर अपने घरों को लौट गए।

उपभोक्ताओं की चेतावनी (Hapur News)
उपभोक्ताओं ने साफ चेतावनी दी है कि यदि अगले कुछ दिनों में स्मार्ट मीटरों की समस्याओं को दूर नहीं किया गया, गलत बिलिंग रोकी नहीं गई और पुराने मीटर वापस नहीं लगाए गए, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी रोकने के नाम पर आम उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।



