Hapur News विकास कुमार बने लेफ्टिनेंट, गांव और जिले का नाम किया रोशन

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News जनपद के ग्राम लोदीपुर छपरा के निवासी विकास कुमार ने लेफ्टिनेंट बनकर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे गांव और जिले का नाम रोशन किया है। एक साधारण किसान परिवार में जन्मे विकास की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें बधाई दे रहे […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News जनपद के ग्राम लोदीपुर छपरा के निवासी विकास कुमार ने लेफ्टिनेंट बनकर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे गांव और जिले का नाम रोशन किया है। एक साधारण किसान परिवार में जन्मे विकास की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।

ब्राह्मण महासभा के पदिधाकिरयों ने किया सम्मानित (Hapur News)

विकास कुमार की सफलता यह दर्शाती है कि मेहनत और लगन के दम पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी पढ़ाई और तैयारी जारी रखी और आखिरकार भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर अपने सपने को साकार किया।इस उपलब्धि पर ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने विकास कुमार को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नानक चंद शर्मा, उपाध्यक्ष विक्की शर्मा, कोषाध्यक्ष भरत लाल शर्मा, प्रधान अमरनाथ शर्मा और संजय गहलोत सहित अन्य लोगों ने उन्हें फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया।

- Advertisement -

भगवान परशुराम का चित्र किया भेंट (Hapur News)

इसके साथ ही उन्हें भगवान परशुराम का चित्र भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि विकास कुमार की यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा है और उन्हें भी देश सेवा के लिए आगे आना चाहिए।गांव के लोगों ने भी इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा कि विकास ने यह साबित कर दिया है कि ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले युवा भी बड़े मुकाम हासिल कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह उनके लिए गर्व का क्षण है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news विकास कुमार बने लेफ्टिनेंट, गांव और जिले का नाम किया रोशन Hapur news विकास कुमार बने लेफ्टिनेंट, गांव और जिले का नाम किया रोशन Hapur news विकास कुमार बने लेफ्टिनेंट, गांव और जिले का नाम किया रोशन Hapur news विकास कुमार बने लेफ्टिनेंट, गांव और जिले का नाम किया रोशन Hapur news विकास कुमार बने लेफ्टिनेंट, गांव और जिले का नाम किया रोशन

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News