CLOSE

Hapur News यूपी पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा: दूसरे दिन 5214 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक (दरोगा) सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा रविवार को दूसरे दिन भी जनपद के नौ परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। दोनों पालियों में कुल 5214 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 1986 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

दो पालियों में हुई परीक्षा (Hapur News)

रविवार को नगर के आर्य कन्या पाठशाला (स्वर्ग आश्रम रोड), चौधरी ताराचंद इंटर कॉलेज, दीवान इंटर कॉलेज, एसएसवी इंटर कॉलेज, जैन कन्या इंटर कॉलेज, श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज तथा पिलखुवा के सर्वोदय इंटर कॉलेज, श्री चंडी विद्यालय और मारवाड़ इंटर कॉलेज सहित कुल नौ परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई।परीक्षा दोनों पालियों में आयोजित हुई। पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक संपन्न हुई। प्रत्येक पाली में 3600 अभ्यर्थी पंजीकृत थे।

जांच के बाद ही प्रवेश दिया (Hapur News)

परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की प्रवेश पत्र और मूल पहचान पत्र से जांच, बायोमेट्रिक सत्यापन और फोटो कैप्चरिंग की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया।सुरक्षा व्यवस्था के तहत परीक्षा केंद्रों में पेपर, पेंसिल बॉक्स, कैलकुलेटर, पर्स, चश्मा, टोपी, आभूषण, मोबाइल फोन, यूएसबी ड्राइव, कैमरा, घड़ी, चाबी, ब्लूटूथ, डिजिटल पेन और डिजिटल घड़ी जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को ले जाने की अनुमति नहीं दी गई।परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए प्रत्येक केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, कंट्रोल रूम और जैमर लगाए गए थे, ताकि किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से नकल की संभावना न रहे।

- Advertisement -

महिला अभ्यर्थियों की जांच महिला पुलिसकर्मियों द्वारा की गई।जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने भी विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

दोनों दिन 10332 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा (Hapur News)

आंकड़ों के अनुसार रविवार को पहली पाली में 3600 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2574 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 1026 अनुपस्थित रहे। इस पाली में उपस्थिति प्रतिशत 71.50 प्रतिशत रहा।वहीं दूसरी पाली में भी 3600 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2640 अभ्यर्थी उपस्थित रहे और 960 अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी।

दूसरी पाली में उपस्थिति प्रतिशत 73.33 प्रतिशत दर्ज किया गया।दोनों पालियों को मिलाकर रविवार को कुल 5214 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।यदि दोनों दिनों का आंकड़ा देखा जाए तो जनपद में कुल 14400 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 10332 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 4068 अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -

Hapur news यूपी पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा: दूसरे दिन 5214 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा Hapur news यूपी पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा: दूसरे दिन 5214 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा Hapur news यूपी पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा: दूसरे दिन 5214 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

Hapur news यूपी पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा: दूसरे दिन 5214 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-