Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News मेरठ जिले में शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक हापुड़ से हरिद्वार जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया।
क्या है पूरा मामला (Hapur News)
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हापुड़ के छज्जुपुरा निवासी अरुण गुप्ता, जो एस.एस.वी. इंटर कॉलेज में बाबू के पद पर कार्यरत थे, अपने दोस्त मोहित शर्मा के साथ बाइक से हरिद्वार के लिए निकले थे। जैसे ही वे मेरठ के सकौती गांव स्थित नगली गेट के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात फॉर्च्यूनर कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा (Hapur News)
घटना के बाद राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
परिजन में मचा कोहराम (Hapur News)
हादसे की खबर जैसे ही हापुड़ पहुंची, मृतकों के परिवारों में चीख-पुकार मच गई। अरुण गुप्ता के बड़े भाई अनिल गुप्ता, जो नगर के प्रमुख आलू व्यापारी और समाजसेवी हैं, इस घटना से गहरे सदमे में हैं। मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है।
शोक की लहर दौड़ी (Hapur News)
इस दुखद घटना पर एस.एस.वी. इंटर कॉलेज के शिक्षकों, प्रबंध समिति के पदाधिकारियों और शहर के व्यापारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया। पूर्व प्रबंधक सुरेश, प्रबंधक सुधीर चोटी, उपप्रबंधक बिट्टू, अमित अग्रवाल मुन्ना, धर्मेंद्र शर्मा, राजीव गोयल और प्रधानाचार्य विजय कुमार गर्ग सहित कई लोगों ने मृतकों को श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।



