Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हाफिजपुर क्षेत्र के ग्राम अकड़ौली में निर्माणाधीन जिला कारागार में करीब चार करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इस प्रकरण में अभी भी नौ आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
क्या था पूरा मामला (Hapur News)
थाना हाफिजपुर में दो फरवरी को जनपद बरेली के थाना प्रेमनगर क्षेत्र के माधोबाड़ी निवासी संदीप झावर ने मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि वह मैसर्स वैगमाइन इंटरप्राइजेज नामक फर्म में पार्टनर हैं। उनकी फर्म ने मैसर्स आरपीपी इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड से सबलेट लेकर हापुड़ में जिला कारागार का निर्माण कार्य लिया था।शिकायत के अनुसार, निर्माण स्थल पर रेत, बजरी और मिट्टी की आपूर्ति में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। आरोप है कि कुछ सप्लायरों, ट्रांसपोर्टरों और फर्म के कर्मचारियों की मिलीभगत से फर्जी बिल, कूटरचित दस्तावेज और फर्जी एंट्री के माध्यम से लगभग चार करोड़ रुपये का गबन किया गया।
इनके खिलाफ दर्ज कराया था मुकदमा (Hapur News)
इस मामले में सनप्रीत सिंह, हरमिंदर सिंह, बविला लौर, डी.के. तेवतिया, अंकित सिंह, राजा, लोकेंद्र, राम सिंह, अभिषेक, गार्ड रामवीर और अमर सिंह समेत कुल 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश में टीमें गठित कीं।
पुलिस वे आरोपियों को किया गिरफ्तार (Hapur News)
थाना हाफिजपुर प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने फरार चल रहे तीन आरोपियों को रामपुर अंडरपास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बछलौता निवासी लोकेंद्र सिंह, बुलंदशहर जनपद के थाना पहासु क्षेत्र के ग्राम सोही निवासी राम सिंह तथा हाफिजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम घुंघराला निवासी अमर सिंह शामिल हैं।
फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस (Hapur News)
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनके माध्यम से अन्य फरार आरोपियों के ठिकानों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस टीम संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दे रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही शेष आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


