Hapur News टिंबर व्यापारी के घर लाखों की चोरी की घटना, व्यापारियों ने की पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हापुड़ देहात क्षेत्र के इंद्रलोक कालोनी में एक टिंबर व्यापारी के घर से लाखों रुपये की चोरी की घटना सामने आई है। यह वारदात मंगलवार को तब हुई, जब व्यापारी कुलदीप कुमार गोयल अपने प्रतिष्ठान पर गए हुए थे और उनकी पत्नी मोनिका गोयल चंडी मंदिर गईं थीं। घर […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हापुड़ देहात क्षेत्र के इंद्रलोक कालोनी में एक टिंबर व्यापारी के घर से लाखों रुपये की चोरी की घटना सामने आई है। यह वारदात मंगलवार को तब हुई, जब व्यापारी कुलदीप कुमार गोयल अपने प्रतिष्ठान पर गए हुए थे और उनकी पत्नी मोनिका गोयल चंडी मंदिर गईं थीं। घर पर ताला लगा हुआ था, लेकिन जब पत्नी मंदिर से वापस आईं और दरवाजा खोला, तो उन्होंने देखा कि बेडरूम की लाइट जल रही थी और दरवाजा खुला हुआ था।

नहीं हो सका वारदात का खुलासा (Hapur News)

शक होने पर जब उन्होंने अलमारी खोली, तो वहां से 8 लाख रुपये और सोने-चांदी के आभूषण गायब थे। इस पर उन्होंने तुरंत अपने पति को सूचित किया, और फिर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन दो दिन बाद भी वारदात का खुलासा नहीं हो सका है।

- Advertisement -

व्यापारियों ने की थाना प्रभारी से वार्ता (Hapur News)

इस मामले को लेकर व्यापारियों के माॅर्निंग ग्रुप के सदस्यों ने थाना प्रभारी नीरज कुमार से मुलाकात की और घटना के शीघ्र समाधान की मांग की। व्यापारियों ने आशंका जताई कि इस प्रकार की घटनाएं व्यापारियों में भय पैदा कर रही हैं और उन्होंने पुलिस से त्वरित कार्रवाई की अपील की।

Hapur news-
Hapur news-

संयुक्त हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित अग्रवाल और महामंत्री संजय अग्रवाल ने कहा कि यह चोरी की घटना व्यापारियों के लिए चिंताजनक है और पुलिस को जल्द ही आरोपियों को पकड़कर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

- Advertisement -

पुलिस का आश्वासन (Hapur News)

हापुड़ देहात थाना प्रभारी नीरज कुमार ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि पुलिस जल्द ही मामले का पर्दाफाश करेगी और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जांच चल रही है और पुलिस किसी भी सूरत में चोरों को नहीं बख्शेगी।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news टिंबर व्यापारी के घर लाखों की चोरी की घटना, व्यापारियों ने की पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग Hapur news टिंबर व्यापारी के घर लाखों की चोरी की घटना, व्यापारियों ने की पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग Hapur news टिंबर व्यापारी के घर लाखों की चोरी की घटना, व्यापारियों ने की पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग Hapur news टिंबर व्यापारी के घर लाखों की चोरी की घटना, व्यापारियों ने की पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग Hapur news टिंबर व्यापारी के घर लाखों की चोरी की घटना, व्यापारियों ने की पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News