Hapur News दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात, लाखों रुपये की सिगरेट का कार्टन चोरी

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई है, जहां स्कूटी सवार दो चोर बाइक पर रखा सिगरेट का कार्टन चोरी कर फरार हो गए। घटना इंद्रलोक कॉलोनी की है, जिससे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई है, जहां स्कूटी सवार दो चोर बाइक पर रखा सिगरेट का कार्टन चोरी कर फरार हो गए। घटना इंद्रलोक कॉलोनी की है, जिससे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के बछलौता रोड निवासी अजय कुमार सिगरेट का कारोबार करते हैं। उन्होंने बताया कि 26 मार्च की शाम वह बुलंदशहर रोड स्थित बक्श सिलाई एंड कंपनी से गोल्ड फ्लैक ब्रांड की सिगरेट का एक बड़ा कार्टन लेकर अपनी बाइक से लौट रहे थे। कार्टन में करीब 1200 डिब्बियां सिगरेट की थीं।

- Advertisement -

चोरों ने उड़ाया सिगरेट से भरा कार्टन (Hapur News)

अजय कुमार इंद्रलोक कॉलोनी में बंटी टॉफी वाले की दुकान के सामने रुके और अपनी बाइक बाहर खड़ी कर दुकान के अंदर कुछ सामान लेने चले गए। इसी दौरान स्कूटी सवार दो अज्ञात चोरों ने मौके का फायदा उठाते हुए बाइक पर रखा सिगरेट का कार्टन उठा लिया और फरार हो गए।कुछ देर बाद जब अजय कुमार वापस लौटे तो उन्होंने कार्टन गायब पाया। आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि दो युवक स्कूटी पर आए थे और कार्टन लेकर तेजी से निकल गए। पीड़ित ने तुरंत आसपास तलाश की, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका।पीड़ित के अनुसार चोरी हुए सिगरेट कार्टन की कीमत लगभग 1.23 लाख रुपये बताई जा रही है, जिससे उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। इसके बाद उन्होंने थाना हापुड़ देहात में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

पुलिस मामले की जांच में जुटी (Hapur News)

थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात स्कूटी सवार चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में चिंता का माहौल है और उन्होंने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

 

- Advertisement -

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात, लाखों रुपये की सिगरेट का कार्टन चोरी Hapur news दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात, लाखों रुपये की सिगरेट का कार्टन चोरी Hapur news दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात, लाखों रुपये की सिगरेट का कार्टन चोरी Hapur news दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात, लाखों रुपये की सिगरेट का कार्टन चोरी Hapur news दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात, लाखों रुपये की सिगरेट का कार्टन चोरी

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News