Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News विधानसभा क्षेत्र हापुड़ में सड़कों के विकास को लेकर बड़ी पहल सामने आई है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण संपर्क मार्गों के नवनिर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन सभी मार्गों के निर्माण कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू होने पर सदर विधायक विजय पाल आढ़ती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया है।
जल्द शुरू होंगे निर्माण कार्य (Hapur News)
विधायक विजय पाल आढ़ती ने बताया कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लंबे समय से प्रयास किए जा रहे थे। अब लोक निर्माण विभाग द्वारा कई महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण और पुनर्निर्माण के कार्यों को मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिससे जल्द ही इन परियोजनाओं पर काम शुरू होने की उम्मीद है।
इन मार्गों का होगा निर्माण (Hapur News)
जानकारी के अनुसार मोदीनगर–हापुड़ मार्ग से बर्फ खाने होते हुए दस्तोई तक संपर्क मार्ग के नवनिर्माण का कार्य लगभग 59.35 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। वहीं ग्राम हरसिंहपुर से धर्मपुर बिस्वा संपर्क मार्ग के नवनिर्माण पर लगभग 159.75 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।इसके अलावा बाबूगढ़ बांगड़पुर मार्ग से पुलिस लाइन संपर्क मार्ग के नवनिर्माण पर लगभग 54 लाख रुपये की लागत आएगी। घुंघराला में प्रमोद के मकान से लेकर रहीस के मकान तक सड़क के नवनिर्माण का कार्य लगभग 67.65 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा।इसी क्रम में लालपुर मार्ग पुल से छपकौली शिव मंदिर मार्ग के नवनिर्माण के लिए लगभग 41.25 लाख रुपये की परियोजना तैयार की गई है। वहीं ग्राम हसनपुर बाईपास से मध्य गंगा नहर तक मार्ग के नवनिर्माण पर करीब 84.10 लाख रुपये की लागत से कार्य कराया जाएगा।
क्या बोले विधायक विजयपाल आढ़ती (Hapur News)
विधायक विजय पाल आढ़ती ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीण और शहरी लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। साथ ही स्थानीय व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी आसान हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होती हैं और सरकार लगातार इस दिशा में कार्य कर रही है।विधायक ने इन परियोजनाओं को मंजूरी देने और टेंडर प्रक्रिया शुरू कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के सहयोग से हापुड़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


