Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News मेरठ रेंज के डीआईजी श्री कलानिधि नैथानी ने फरार और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाया है। डीआईजी ने पांच शातिर अपराधियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। ये अपराधी हत्या, डकैती और गैंगस्टर जैसे गंभीर मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे हैं और पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी।
इन अपराधियों पर किया इनाम घोषित (Hapur News)
- रोहित – निवासी मोहल्ला विकास नगर, थाना खुर्जा, जनपद बुलंदशहर। यह अपराधी डकैती के मामले में वांछित है।
- जीशान – निवासी मीरा की रेती, गढ़मुक्तेश्वर, जनपद हापुड़। यह अपराधी दहेज हत्या के मामले में फरार है।
- इस्तेकार उर्फ इस्तकार – निवासी मौलाना आजाद कालोनी, बेहटा हाफिज, थाना लोनी बार्डर, जनपद गाजियाबाद। यह डकैती में वांछित है।
- नईम – निवासी टॉफ फ्लोर, जोगरा भाई एक्सटेंशन, दिल्ली। यह अपराधी गैंगस्टर के गंभीर मामलों में फरार है।
- बल्लू निवासी गढ़मुक्तेश्वर पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है
डीआईजी ने अपराधियों की गिरफ्तारी के दिए निर्देश (Hapur News)
डीआईजी कलानिधि नैथानी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि फरार अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही आमजन से अपील की गई है कि यदि इन अपराधियों के ठिकानों या उनकी गतिविधियों के बारे में कोई जानकारी हो तो तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
अपराधिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा (Hapur News)
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इनाम की घोषणा से फरार अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी आएगी और क्षेत्र में कानून और व्यवस्था को बनाए रखने में मदद मिलेगी। आमजन की सहयोगात्मक भूमिका इस पहल की सफलता के लिए बेहद अहम मानी जा रही है। डीआईजी ने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आमजन की मदद से फरार अपराधियों को जल्द पकड़ने की पूरी तैयारी की जा रही है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


