Hapur News Telegram पर निवेश का झांसा देकर युवक से 6.64 लाख की ठगी, पुलिस जांच में जुटी

Khabarwala 24 News Hapur:  Hapur News ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला सामने आया है, जहां एक युवक को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए शेयर निवेश का लालच देकर लाखों रुपये ठग लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur:  Hapur News ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला सामने आया है, जहां एक युवक को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए शेयर निवेश का लालच देकर लाखों रुपये ठग लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कैसे हुआ ठगी का पूरा खेल (Hapur News)

मामला बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव नंगला बड़ का है। पीड़ित अनमोल त्यागी के अनुसार, उसकी बातचीत Telegram के जरिए दीपक कुमार नाम के व्यक्ति से हुई थी। आरोपी ने खुद को निवेश सलाहकार बताते हुए उसे Godrej Properties के शेयर में निवेश करने का सुझाव दिया।उसने कम समय में मोटा मुनाफा दिलाने का भरोसा देकर युवक का विश्वास जीत लिया।

किस्तों में ट्रांसफर कराए लाखों रुपये (Hapur News )

आरोपी के झांसे में आकर पीड़ित ने 25 जून 2025 को एक लाख रुपये Paytm के जरिए ट्रांसफर किए। इसके अलावा 86,460 रुपये State Bank of India की गढ़मुक्तेश्वर शाखा से भेजे। इसके अगले दिन 26 जून को युवक ने 4,78,044 रुपये UCO Bank के खाते से ट्रांसफर कर दिए। इस तरह आरोपी ने कुल 6,64,504 रुपये अपने खाते में जमा करवा लिए।

- Advertisement -

शक होने पर खुला मामला (Hapur News )

कुछ समय बाद आरोपी ने युवक से 7 लाख रुपये और निवेश करने की मांग की। इस पर पीड़ित को शक हुआ। जब उसने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी टालमटोल करने लगा और धीरे-धीरे संपर्क कम कर दिया।
इसके बाद पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह को शिकायती पत्र देकर न्याय की मांग की।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा (Hapur News )

एसपी के आदेश पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपी के बैंक खातों और मोबाइल नंबर के आधार पर उसकी पहचान करने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

ऑनलाइन निवेश में बरतें सावधानी (Hapur News )

विशेषज्ञों का कहना है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर मिलने वाले निवेश ऑफर पर आंख बंद कर भरोसा नहीं करना चाहिए। किसी भी प्रकार की रकम ट्रांसफर करने से पहले कंपनी और व्यक्ति की पूरी जांच-पड़ताल जरूरी है।
अनजान लिंक, फर्जी प्रोफाइल और जल्दी मुनाफे के वादों से सतर्क रहना ही ऐसे साइबर अपराधों से बचने का सबसे अच्छा तरीका है।

- Advertisement -

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news telegram पर निवेश का झांसा देकर युवक से 6. 64 लाख की ठगी, पुलिस जांच में जुटी Hapur news telegram पर निवेश का झांसा देकर युवक से 6. 64 लाख की ठगी, पुलिस जांच में जुटी Hapur news telegram पर निवेश का झांसा देकर युवक से 6. 64 लाख की ठगी, पुलिस जांच में जुटी Hapur news telegram पर निवेश का झांसा देकर युवक से 6. 64 लाख की ठगी, पुलिस जांच में जुटी Hapur news telegram पर निवेश का झांसा देकर युवक से 6. 64 लाख की ठगी, पुलिस जांच में जुटी

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-