Hapur News SIR अभियान के बाद हापुड़ में वोटरों की संख्या में भारी गिरावट,11.56 लाख से घटकर 9.53 लाख रह गए वोटर

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हापुड़ जनपद में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। इस संशोधित सूची के अनुसार जिले में कुल 2,03,426 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं, जिससे कुल मतदाताओं की संख्या 11,56,699 से घटकर अब 9,53,273 रह गई है। प्रशासन […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हापुड़ जनपद में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। इस संशोधित सूची के अनुसार जिले में कुल 2,03,426 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं, जिससे कुल मतदाताओं की संख्या 11,56,699 से घटकर अब 9,53,273 रह गई है।

प्रशासन द्वारा जारी किए आंकड़े (Hapur News)

प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, यह कार्रवाई मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, पारदर्शी और अद्यतन बनाने के उद्देश्य से की गई है। अभियान के दौरान मृत, स्थानांतरित और डुप्लीकेट मतदाताओं के नामों को सूची से हटाया गया है।

- Advertisement -

धौलाना विधान सभा में कितने रहे मतदाता (Hapur News)

धौलाना विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। यहां पहले 4,23,154 मतदाता पंजीकृत थे, जो अब घटकर 3,47,391 रह गए हैं। इस क्षेत्र में कुल 75,763 मतदाता सूची से हटाए गए।

हापुड़ विधान सभा में कितने रहे मतदाता (Hapur News)

वहीं हापुड़ विधानसभा क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में नाम काटे गए हैं। यहां पहले 3,81,831 मतदाता थे, जो अब घटकर 3,08,409 रह गए हैं। इस क्षेत्र में 73,422 मतदाता सूची से बाहर किए गए हैं।

गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा में कितने रहे मतदाता (Hapur News)

गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र में भी मतदाताओं की संख्या में कमी दर्ज की गई है। यहां पहले 3,51,714 मतदाता थे, जो अब 2,97,473 रह गए हैं। इस क्षेत्र में कुल 54,241 नाम हटाए गए हैं।

- Advertisement -

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना था जरूरी (Hapur News)

जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने बताया कि SIR अभियान पूरी तरह से निर्धारित नियमों और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत संचालित किया गया है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना जरूरी था, ताकि आगामी चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से कराए जा सकें।

फार्म 6 भरकर जुड़वा सकते हैं नाम (Hapur News)

डीएम ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल नहीं हो पाया है, तो वह निर्धारित प्रक्रिया के तहत फॉर्म-6 भरकर अपना नाम जुड़वा सकता है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि सभी पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए पूरी गंभीरता से कार्य किया जाएगा।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news sir अभियान के बाद हापुड़ में वोटरों की संख्या में भारी गिरावट,11. 56 लाख से घटकर 9. 53 लाख रह गए वोटर Hapur news sir अभियान के बाद हापुड़ में वोटरों की संख्या में भारी गिरावट,11. 56 लाख से घटकर 9. 53 लाख रह गए वोटर Hapur news sir अभियान के बाद हापुड़ में वोटरों की संख्या में भारी गिरावट,11. 56 लाख से घटकर 9. 53 लाख रह गए वोटर Hapur news sir अभियान के बाद हापुड़ में वोटरों की संख्या में भारी गिरावट,11. 56 लाख से घटकर 9. 53 लाख रह गए वोटर Hapur news sir अभियान के बाद हापुड़ में वोटरों की संख्या में भारी गिरावट,11. 56 लाख से घटकर 9. 53 लाख रह गए वोटर

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News