CLOSE

Hapur News पति को भाभी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा, विरोध करने पर पत्नी से मारपीट

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि उसके पति के अपनी ही भाभी के साथ अवैध संबंध हैं। जब उसने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया और इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। साथ ही अतिरिक्त दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग करते हुए उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। मामले में एसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शादी के बाद से शुरू हुआ उत्पीड़न (Hapur News)

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार थाना देहात क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी शादी सात दिसंबर 2020 को हापुड़ नगर क्षेत्र के एक युवक से हुई थी। विवाह के दौरान उसके मायके पक्ष ने करीब 15 लाख रुपये खर्च किए थे।

पीड़िता का आरोप है कि यह रिश्ता एक बिचौलिये ने कराया था। उसने लड़के के परिवार को संपन्न और अच्छे कारोबार वाला बताया था और शादी कराने के लिए 51 हजार रुपये भी लिए थे। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज से संतुष्ट नहीं थे।

- Advertisement -

कार और पांच लाख रुपये की मांग (Hapur News)

महिला का आरोप है कि पति, सास, ससुर, दो जेठ, दो जेठानी, ननद और नंदोई समेत अन्य ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज में कार और प्लॉट खरीदने के लिए पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ गाली-गलौज, मारपीट और मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न किया जाता था।

पति और भाभी के अवैध संबंध का आरोप (Hapur News)

पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके पति के अपनी ही भाभी के साथ अवैध संबंध हैं। एक दिन उसने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। जब उसने इसका विरोध किया तो पति ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि वह अपनी भाभी को नहीं छोड़ेगा।

बेटी के जन्म पर भी ताने (Hapur News)

शादी के कुछ समय बाद महिला ने एक बेटी को जन्म दिया, लेकिन इसके बाद भी ससुराल पक्ष का रवैया नहीं बदला। उल्टा उसे ताने दिए जाते थे कि उसने बेटे की जगह बेटी को जन्म दिया है।

- Advertisement -

महिला का यह भी आरोप है कि उसका नंदोई अक्सर उसके साथ अश्लील हरकतें करता था। जब उसने इस बात की शिकायत पति और सास से की तो उल्टा उसके साथ मारपीट की गई और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया गया।

घर से निकालने का आरोप (Hapur News)

पीड़िता के अनुसार लगातार उत्पीड़न के बाद उसे घर से निकाल दिया गया। इसके बाद उसने न्याय के लिए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा (Hapur News)

थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news पति को भाभी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा, विरोध करने पर पत्नी से मारपीट Hapur news पति को भाभी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा, विरोध करने पर पत्नी से मारपीट Hapur news पति को भाभी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा, विरोध करने पर पत्नी से मारपीट Hapur news पति को भाभी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा, विरोध करने पर पत्नी से मारपीट

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-