Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने हापुड़ में स्पष्ट किया कि जनपद के छिजारसी टोल प्लाजा पर उनका कोई आधिकारिक कार्यालय नहीं था। वहाँ किसी व्यक्ति ने दुकान चला रखी थी, जिसकी जानकारी भाकियू के जिलाध्यक्ष को भी नहीं थी। टिकैत ने कहा कि आगे से भाकियू के सभी कार्यालय पक्के निर्माण वाले होंगे और केवल बैनामा वाली या स्वामित्व वाली भूमि पर ही बनाए जाएंगे। किसी को भी अवैध तरीके से निर्माण नहीं करवाना है।
बीच रास्ते में कर लिया था गिरफ्तार (Hapur News)
राकेश टिकैत प्रयागराज जाते समय हापुड़ रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से विशेष बातचीत कर रहे थे। उन्होंने ओडिशा के भुवनेश्वर में किसानों की पैदल यात्रा का मुद्दा उठाया। इस यात्रा में आदिवासी किसान भी शामिल थे। भुवनेश्वर में मीटिंग तय थी, लेकिन यात्रा को कटक में रोक दिया गया और कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। टिकैत को भी बीच रास्ते में रोका गया, अन्य किसान नेताओं से मिलने नहीं दिया गया और यात्रा में शामिल किसानों को अलग-अलग जंगलों में छोड़ दिया गया। पुलिस फोर्स ने उन्हें एयरपोर्ट तक छोड़ा। मीटिंग नहीं होने दी गई और किसानों को अलग-थलग कर दिया गया। इसके विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया।
गन्ना भुगतान जल्द कराएं (Hapur News)
गन्ना भुगतान पर राकेश टिकैत ने कहा कि कई चीनी मिलों ने अभी तक किसानों का गन्ना भुगतान नहीं किया है। इस बार गन्ने की फसल भी कमजोर आई है। बेमौसम बारिश से सरसों समेत अन्य फसलों को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने सरकार से मांग की कि गन्ना किसानों का भुगतान तुरंत कराया जाए और सरसों व अन्य फसलों के नुकसान की भरपाई भी की जाए।
स्मार्ट मीटर से बढ़ेगी परेशानी (Hapur News)
बिजली व्यवस्था पर टिकैत ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सरकार ने बिजली महंगी कर दी है और लोड मनमाने ढंग से बढ़ाया जा रहा है। बिजली विभाग से ज्यादा खतरनाक कोई विभाग नहीं है। अब स्मार्ट मीटर आ रहे हैं, जिनमें रिचार्ज सिस्टम होगा। पैसे होंगे तो बिजली जलेगी, वरना अंधेरे में रहना पड़ेगा। यह आम किसानों और उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ बढ़ाएगा।
सरकार गैस की कालाबाजारी रोके (Hapur News)
भाजपा की जिला कार्यकारिणी में एक पदाधिकारी को जिला मंत्री बनाए जाने पर राकेश टिकैत ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि शायद वह हिस्ट्रीशीटर रहा होगा, कई पार्टियों में ऐसे लोग पद पा जाते हैं। शायद कोई झूठा मुकदमा होने से जान बच रही हो।गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर टिकैत बोले कि गैस की कोई कमी नहीं है, लेकिन महंगा हो गया है। ब्लैक में मिले तो उपभोक्ता ब्लैक में भरवा लेता है। सरकार की जिम्मेदारी है कि काला बाजारी पूरी तरह रोकी जाए।
पंचायत चुनाव पर क्या बोले (Hapur News)
पंचायत चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि जितनी देरी हो रही है वह ठीक है, लेकिन घोषणा कम से कम 15 दिन पहले कर दी जाए ताकि गांव वालों का अनावश्यक खर्चा बच सके।इस मौके पर नितिन बाना, युवा विंग के जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी, आकाश गुर्जर, ललित शर्मा समेत कई भाकियू कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।



