Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हापुड़ रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन (यूआरएमयू) के बैनर तले रेलवे कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन यूनियन के महामंत्री बी.सी. शर्मा के आह्वान पर चल रहे पांच दिवसीय विरोध कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया।
कर्मचारियों ने नाराजगी जाहिर की (Hapur News)
शाखा सचिव अमित कुमार भटनागर और शाखा अध्यक्ष केदार मीणा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी स्टेशन परिसर में एकत्र हुए और धरना देकर जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने केंद्र सरकार और रेलवे प्रशासन के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की।
क्या है कर्मचारियों की मांग (Hapur News)
प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को दोबारा लागू करना, रेलवे में ठेकेदारी प्रथा को समाप्त करना और तकनीकी विभाग के कर्मचारियों को जोखिम भत्ता (रिस्क अलाउंस) जल्द प्रदान करना शामिल रहा। इसके अलावा कर्मचारियों ने 8वें वेतन आयोग को जल्द लागू करने, रेलवे के निजीकरण पर रोक लगाने और खाली पड़े पदों पर शीघ्र भर्ती की मांग भी उठाई।रेलवे कर्मचारियों ने कोरोना काल के दौरान रोके गए महंगाई भत्ते (डीए) का भुगतान करने और रेलवे कॉलोनियों में जर्जर हो चुके आवासों की मरम्मत कराने की मांग भी जोर-शोर से रखी।
यह रहे मौजूद (Hapur News)
प्रदर्शन में संदीप, सुशील, विजेंद्र, इमरान, संजीव शर्मा, हेमराज मीणा, श्याम सिंह नेगी, प्रशांत शर्मा और दिनेश जोशी समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे। यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।



