Hapur News : लोकसभा चुनाव व होली त्यौहार को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन उड़ाकर जंगलो में चलाया अभियान

Khabarwala24 News Hapur : Hapur News गढ़मुक्तेश्वर के खादर क्षेत्र में कुटीर धंधे के रूप में फल-फूल रहे कच्ची शराब के गोरखधंधे को जड़ से उखाड़ फेंकने को लेकर पुलिस ने गंगा खादर क्षेत्र में ड्रोन उड़ाकर भट्टियों को तलाशा।इस दौरान डीएसपी आशुतोष शिवम् भी मौजूद रहे। क्या है पूरा मामला (Hapur News) दरअसल, लोकसभा […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 News Hapur : Hapur News गढ़मुक्तेश्वर के खादर क्षेत्र में कुटीर धंधे के रूप में फल-फूल रहे कच्ची शराब के गोरखधंधे को जड़ से उखाड़ फेंकने को लेकर पुलिस ने गंगा खादर क्षेत्र में ड्रोन उड़ाकर भट्टियों को तलाशा।इस दौरान डीएसपी आशुतोष शिवम् भी मौजूद रहे।

Hapur news : लोकसभा चुनाव व होली त्यौहार को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन उड़ाकर जंगलो में चलाया अभियान

- Advertisement -

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

दरअसल, लोकसभा चुनाव के साथ ही होली के दौरान अवैध,कच्ची और तस्करी से जुड़ी शराब अक्सर रंग में भंग डालने का कारण बन जाती है। जिसको लेकर जिले की पुलिस अभी से कच्ची शराब के गोरखधंधे की जड़ उखाड़ने की कवायद में जुट गई है, क्योंकि जल्द ही होली का त्यौहार मनाने के बाद लोकसभा चुनाव को लेकर गतिविधियों में बड़े स्तर पर बढ़ोतरी हो जाएगी। गंगा खादर क्षेत्र के अधिकांश गांवों की आबादी से लेकर जंगल में लहरा रहीं फसलों के बीच कच्ची शराब बनाने का गोरखधंधा तेजी से पांव पसार रहा है, जिसमें महिलाओं के साथ ही कमसिन उम्र वाले बच्चे भी संलिप्त रहते हैं। आगामी होली और लोकसभा चुनाव का समय नजदीक आता देख पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया हैं, ताकि समय रहते कच्ची शराब का उत्पादन करने से लेकर उसकी बिक्री और खपत करने वालों पर प्रभावी ढंग में नकेल कसा जाना संभव हो सके। एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन में डीएसपी आशुतोष शिवम और गढ़ इंस्पेक्टर विनोद पांडेय गंगा खादर क्षेत्र के जंगल में पहुंचे।

क्या बोले डीएसपी? (Hapur News)

डीएसपी आशुतोष शिवम ने बताया कि आगामी होली और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध, कच्ची और तस्करी से जुड़ी शराब की धरपकड़ को लेकर चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत फसलों में चलने वाली कच्ची शराब बनाने की भट्टियों की सुरागरसी को ड्रोन उड़वाकर जांच की गई और यह सिलसिला आगे भी इसी तरह चलता रहेगा।

Hapur news : लोकसभा चुनाव व होली त्यौहार को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन उड़ाकर जंगलो में चलाया अभियान Hapur news : लोकसभा चुनाव व होली त्यौहार को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन उड़ाकर जंगलो में चलाया अभियान Hapur news : लोकसभा चुनाव व होली त्यौहार को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन उड़ाकर जंगलो में चलाया अभियान Hapur news : लोकसभा चुनाव व होली त्यौहार को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन उड़ाकर जंगलो में चलाया अभियान Hapur news : लोकसभा चुनाव व होली त्यौहार को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन उड़ाकर जंगलो में चलाया अभियान

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News