CLOSE

Hapur News : पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर जिला मुख्यालय पर सौंपा ज्ञापन

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Hapur News Khabarwala24NewsHapur :नवीन पेंशन के विरोध में शिक्षक और कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला मुख्यालय पर सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि विगत कई वर्षों से शिक्षक व कर्मचारी लगातार नई पेंशन स्कीम का विरोध कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में करीब 15 लाख कर्मचारी एनपीएस के अंतर्गत आते हैं, पूरे देश में तकरीबन 70 लाख कर्मचारी नवीन पेंशन स्कीम से आच्छादित हैं। पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा लगातार नवीन पेंशन स्कीम का विरोध कर रहा है। और पुरानी पेंशन बहाली की दिशा में प्रयास कर रहा है।

सरकार से की जल्द नवीन पेंशन बहाली की मांग :

प्रान्तीय नेतृत्व के आह्वान पर हापुड़ के पदाधिकारी और कर्मचारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों और कर्मचारियों ने नवीन पेंशन योजना को बहुत ही घातक बताया तथा नारकीय बना दिया है। सभी शिक्षकों और कर्मचारियों का कहना है कि सरकार जल्द से जल्द पुरानी पेंशन को बहाल करें।

यह रहे मौजूद :

इस अवसर पर राघवेंद्र प्रताप सिंह, पदम सिंह, अजय सिंह, सुरेंद्र शर्मा, नवीन पालीवाल, देवेंद्र उपाध्याय, रितेश सास्वत आदि मौजूद थे।

- Advertisement -

 

Hapur news : पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर जिला मुख्यालय पर सौंपा ज्ञापन Hapur news : पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर जिला मुख्यालय पर सौंपा ज्ञापन Hapur news : पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर जिला मुख्यालय पर सौंपा ज्ञापन

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-