Hapur News महत्मा ज्योतिबा फूले को किया नमन, छात्राओं को मिला सम्मान,बेटियों को बढ़ावा देने की पहल

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News शनिवार को महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फूले की 200वीं जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। यह कार्यक्रम मीनाक्षी रोड स्थित सदर विधायक विजयपाल आढ़ती के कैंप कार्यालय पर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और फूले के विचारों को आत्मसात […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News शनिवार को महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फूले की 200वीं जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। यह कार्यक्रम मीनाक्षी रोड स्थित सदर विधायक विजयपाल आढ़ती के कैंप कार्यालय पर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और फूले के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

शिक्षा को सामाजिक समानता का सबसे बड़ा माध्यम माना (Hapur News)

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य सत्यपाल सिंह सैनी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा ज्योतिबा फूले ने 19वीं सदी में जातिवाद, छुआछूत और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ निर्भीक आवाज उठाई। उन्होंने शिक्षा को सामाजिक समानता का सबसे बड़ा माध्यम माना और अपनी पत्नी सावित्रीबाई फूले के साथ मिलकर लड़कियों की शिक्षा के लिए पहला स्कूल स्थापित किया।उन्होंने आगे बताया कि वर्ष 1873 में सत्यशोधक समाज की स्थापना कर फूले ने समाज में समानता और न्याय की दिशा में ऐतिहासिक योगदान दिया। उनके विचार आज भी समाज को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

- Advertisement -

Hapur news --
Hapur news —

शिक्षा ही समाज को बदलने का सबसे प्रभारी हथियार (Hapur News)

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने कहा कि महात्मा फूले का मानना था कि शिक्षा ही समाज को बदलने का सबसे प्रभावी हथियार है। आज भी उनके विचार समतामूलक और शिक्षित समाज के निर्माण में मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने सभी से उनके पदचिह्नों पर चलकर एक जागरूक और न्यायपूर्ण समाज बनाने का आह्वान किया।

Hapur news ---
Hapur news —

- Advertisement -

छात्राओं को वितरित की साइकिल (Hapur News)

इस अवसर पर दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाली 50 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई, ताकि वे अपनी शिक्षा को जारी रख सकें और आत्मनिर्भर बन सकें। यह पहल बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Hapur news-
Hapur news-

यह रहे मौजूद (Hapur News)

कार्यक्रम में क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष पुनीत गोयल, प्रवीन प्रधान,सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व सदस्य मनोज वाल्मीकि, मदन सैनी, अजय भास्कर, सोनू सैनी, सभासद आदित्य सूद, कृष्ण सैनी, हेमंत सैनी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news महत्मा ज्योतिबा फूले को किया नमन, छात्राओं को मिला सम्मान,बेटियों को बढ़ावा देने की पहल Hapur news महत्मा ज्योतिबा फूले को किया नमन, छात्राओं को मिला सम्मान,बेटियों को बढ़ावा देने की पहल Hapur news महत्मा ज्योतिबा फूले को किया नमन, छात्राओं को मिला सम्मान,बेटियों को बढ़ावा देने की पहल Hapur news महत्मा ज्योतिबा फूले को किया नमन, छात्राओं को मिला सम्मान,बेटियों को बढ़ावा देने की पहल Hapur news महत्मा ज्योतिबा फूले को किया नमन, छात्राओं को मिला सम्मान,बेटियों को बढ़ावा देने की पहल

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News