CLOSE

Hapur News जैन भक्तो ने विधान पाठ मे बैठकर पूजन किया

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News ( तुषार जैन ) श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन समवशरण मंदिर, शंकर गंज में रविवार प्रातःकाल श्रद्धा और भक्ति के साथ श्री जिन गुण संपत्ति विधान पाठ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जैन श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूजन-अर्चना की और धर्म लाभ प्राप्त किया।

आत्मिक गुणों की प्राप्ति होती है (Hapur News)

विधान पाठ को सागानेर (मध्य प्रदेश) से पधारे जैन विद्वान आलोक जैन शास्त्री ने विधि-विधान के साथ संपन्न कराया। उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए बताया कि श्री जिन गुण संपत्ति विधान जैन धर्म में तीर्थंकरों के 63 अतिशय गुणों की आराधना का विशेष विधान है। इस पूजन के माध्यम से श्रद्धालु तीर्थंकरों की स्तुति करते हैं, जिससे पापों का नाश होता है, आत्मिक गुणों की प्राप्ति होती है और मोक्ष की प्राप्ति की कामना की जाती है।उन्होंने कहा कि जैन धर्म में ऐसे विधान और पूजन आत्म शुद्धि और आध्यात्मिक उन्नति के महत्वपूर्ण माध्यम माने जाते हैं। इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में धर्म और संस्कृति के प्रति आस्था और जागरूकता बढ़ती है।

Hapur news जैन भक्तो ने विधान पाठ मे बैठकर पूजन किया

- Advertisement -

भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना (Hapur News)

कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ विधान पूजन किया और तीर्थंकर भगवान की आराधना की। पूरे वातावरण में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा।

यह रहे मौजूद (Hapur News)

इस अवसर पर शंकर गंज मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रदीप जैन, महामंत्री स्वलिप जैन, अशोक जैन, अनिल जैन, प्रमोद जैन, विकास जैन, बिजेंद्र जैन, हेमराज जैन, राजीव जैन, सुरेश चंद जैन, शिल्पी जैन, रेणुका जैन, बीनू जैन एडवोकेट, अलका जैन, नेहा जैन, पंकज जैन, सुनीता जैन, बबीता जैन, मधु जैन, सुषमा जैन, उषा जैन, राजरानी जैन, प्रभा जैन, विनोद बाला जैन, प्राची जैन, स्नेहलता जैन, रश्मि जैन, रति जैन, दीपा जैन, प्रेरणा जैन और नीरज जैन सहित अनेक जैन श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -

Hapur news जैन भक्तो ने विधान पाठ मे बैठकर पूजन किया Hapur news जैन भक्तो ने विधान पाठ मे बैठकर पूजन किया Hapur news जैन भक्तो ने विधान पाठ मे बैठकर पूजन किया Hapur news जैन भक्तो ने विधान पाठ मे बैठकर पूजन किया

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-