Hapur News Khabarwala 24 News Hapur(विजय शर्मा, दास): एस.एस.वी कॉलिज के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ ध्वजारोहण, राष्ट्रगान व वृक्षारोपण द्वारा किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय में मेरी माटी मेरा देश व हर घर तिरंगा के उपलक्ष्य में एनएसएस के छात्र-छात्राओं द्वारा एक रैली निकाली गई। जिसे प्रबन्ध तन्त्र व प्राचार्य द्वारा हरी झण्डी दिखाई गयी। साथ ही साथ एन.एस.एस के द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। एन.एस.एस के समन्वयक डॉ.जी.के शर्मा, डॉ राहुल कुमार, डॉ देवेन्द्र प्रताप सिंह, संजय कुमार, धमेन्द्र कुमार आदि रैली में छात्र-छात्राओं के साथ रहे।


- Advertisement -


