Hapur News Khabarwala 24 News Hapur(विजय शर्मा, दास): एल.एन. पब्लिक स्कूल में मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस पर छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए । स्वतंत्रता दिवस के अमृत पर्व को धूमधाम और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने गीत, नृत्य, फैंसी ड्रेस आदि कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी।

विद्यालय के अध्यक्ष पंकज कुमार अग्रवाल, सचिव श्री विनय त्यागी, सह-सचिव के.के अग्रवाल, प्रधानाचार्या डॉ. आराधना बाजपेई ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। बाद में वंदेमातरम् के उद्घोष के साथ आज़ादी समारोह का शुभारंभ हुआ ।
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए संस्था के अध्यक्ष पंकज कुमार अग्रवाल ने कहा कि 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) लोगों में देशभक्ति की भावना पैदा करता है। आज हमें एकजुट होकर देश की प्रगति और उन्नति के लिए संकल्पित होने की आवश्यकता है। हमें विभाजनों को पार करके सामाजिक समृद्धि की दिशा में कठिनाइयों का सामना करना होगा। हमें एक ऐसे भारत की दिशा में काम करना होगा जो विकासशील, अद्भुत और सबके लिए समर्पित हो।

सचिव विनय त्यागी ने कहा कि आज हम सभी एक ऐतिहासिक मौके पर एक साथ इकट्ठे हुए हैं, जो हमारे देश की आजादी की खुशी में हमारे दिलों को आनंदित कर रहा है। आज हम उन महान वीरों को याद करते हैं, जिन्होंने अपनी जानों की बाजी लगाई और हमें एक आजाद भारत की प्राप्ति में मदद की।

प्रधानाचार्या डॉ. आराधना बाजपेई ने कहा कि इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सभी को यह याद दिलाना चाहिए कि हमारे कर्म और संघर्ष से ही हम अपने देश को महान बना सकते हैं। हम सभी को मिलकर काम करना होगा ताकि हमारे वीर शहीदों का बलिदान व्यर्थ न जाए और हम एक नये भारत की नींव रख सकें।

इस अवसर पर सह-सचिव के. के अग्रवाल तथा प्रबंध समिति से मधु अग्रवाल, पवित्रा त्यागी व करुणा अग्रवाल ने बच्चों को सम्बोधित किया। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय के एन.सी. सी कैडेट्स ने राष्ट्र ध्वज को सलामी देकर मार्च पास्ट किया।



