Hapur News बदनौली में पुरानी रंजिश में युवक को लोहे की सरियों-लाठियों से पीटा, मची अफरा तफरी

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हापुड़ के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांव बदनौली में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर आधा दर्जन से ज्यादा युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने लोहे की सरियों और लाठियों-डंडों से पीटकर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर स्थानीय लोग मौके पर […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हापुड़ के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांव बदनौली में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर आधा दर्जन से ज्यादा युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने लोहे की सरियों और लाठियों-डंडों से पीटकर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

पीड़ित कादिर के परिवार ने सदर कोतवाली थाने में सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी मनीष शर्मा, गौतम शर्मा, आशीष, शिवम, दीपांशु, तरूण शर्मा और बंटी शर्मा बताए जा रहे हैं।

- Advertisement -

क्या है पूरा मामला (Hapur News )

मुनाजरा नामक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि १० अप्रैल को उनका बेटा कादिर गांव में एक व्यक्ति के घर के बाहर से गुजर रहा था। तभी पहले से घात लगाकर बैठे आरोपी युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। कादिर कुछ समझ पाता, इससे पहले ही आरोपियों ने लोहे की सरियों और लाठियों से उसके सिर और शरीर पर अंधाधुंध हमला बोल दिया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जब आसपास के लोग शोर सुनकर दौड़े तो आरोपी “जान से मार देंगे” की धमकी देते हुए भाग निकले। घायल कादिर को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

पिछली रंजिश का खुलासा (Hapur News )

पीड़िता मुनाजरा ने पुलिस को बताया कि आरोपी पहले भी उनके दूसरे बेटे दिलशाद के साथ मारपीट कर चुके हैं। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर पहले ही दर्ज कराई जा चुकी है। परिवार का आरोप है कि आरोपी बार-बार उनके बेटों को निशाना बना रहे हैं।

- Advertisement -

पुलिस की कार्रवाई (Hapur News )

सदर कोतवाली प्रभारी एसएचओ विनोद पांडेय ने बताया कि पीड़िता की लिखित तहरीर पर सातों नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। शीघ्र ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news बदनौली में पुरानी रंजिश में युवक को लोहे की सरियों-लाठियों से पीटा, मची अफरा तफरी Hapur news बदनौली में पुरानी रंजिश में युवक को लोहे की सरियों-लाठियों से पीटा, मची अफरा तफरी Hapur news बदनौली में पुरानी रंजिश में युवक को लोहे की सरियों-लाठियों से पीटा, मची अफरा तफरी Hapur news बदनौली में पुरानी रंजिश में युवक को लोहे की सरियों-लाठियों से पीटा, मची अफरा तफरी

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News