Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News बुलंदशहर रोड स्थित श्री मां मनसा देवी मंदिर प्रांगण में चैत्र पूर्णिमा के पावन अवसर पर हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूजा-अर्चना की।
विधिवत अभिषेक कर आकर्षक श्रृंगार किया (Hapur News)
मंदिर समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भगवान हनुमान का विधिवत अभिषेक और आकर्षक श्रृंगार किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक रूप से सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिरस में सराबोर हो गया। पूजा-अर्चना के उपरांत हनुमान जी की आरती उतारी गई।
मंदिर को सजाया गया (Hapur News)
विशेष आकर्षण के रूप में हनुमान बाबा को सवामणि मोतीचूर के लड्डुओं का भोग लगाया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर मंदिर प्रांगण को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था, जिससे पूरा परिसर आकर्षण का केंद्र बना रहा। श्रद्धालुओं ने सजावट और आयोजन की सराहना की।
इनका रहा सहयोग (Hapur News)
मंदिर समिति के सदस्यों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में शिवकुमार मित्तल, महेश तोमर, विजेंद्र कंसल, अनुज मित्तल, सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य मनोज बाल्मीकि, मनीष (विक्की), पुनीत गोयल, खैलेन्द्र सैनी, मनीष अग्रवाल, राकेश माहेश्वरी, लाल राजकिशोर, सुरेश चंद्र गुप्ता, सोनू सैनी, यादराम सैनी, अतुल मित्तल, शिवम गोयल, गोपाल वर्मा, कालीचरण सैनी, सुरेंद्र बजाज, अनंत स्वामी, नितिन सैनी, हनी सैनी, गौरव कुमार और महेंद्र कुमार बंसल सहित अनेक लोगों का सहयोग रहा।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।



