Hapur News शमशान में जलती चिता से चिलम जलाने वाले चार युवक गिरफ्तार, वायरल वीडियो के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर में शमशान घाट पर जलती हुई चिता से चिलम जलाने की घटना में फरार चल रहे तीन युवकों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले शनिवार को एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। पूरी घटना […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर में शमशान घाट पर जलती हुई चिता से चिलम जलाने की घटना में फरार चल रहे तीन युवकों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले शनिवार को एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की थी।

क्या था पूरा मामला (Hapur News)

जानकारी के अनुसार, गांव महमूदपुर निवासी मुन्नी देवी का स्वर्गवास होने पर उनके परिवार और ग्रामीणों ने गांव के शमशान घाट में अंतिम संस्कार किया। अंतिम संस्कार के बाद सभी लोग घर लौट गए। कुछ देर बाद गांव के ही चार युवक अभिषेक, विनीत, आरिफ और मोइन शमशान घाट पहुंचे। उन्होंने जलती हुई चिता से उपलों को निकाला और उसकी राख से चिलम भरकर पीना शुरू कर दिया। इस घटना का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

- Advertisement -

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार (Hapur News)

वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए हाफिजपुर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने तुरंत टीम के साथ गांव पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। पुलिस टीम चारों आरोपियों के घर भी पहुंची, लेकिन सभी युवक फरार हो चुके थे। पुलिस ने लगातार छानबीन की और रविवार को फरार तीन युवकों विनीत, आरिफ और मोइन को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले अभिषेक को शनिवार को ही गिरफ्तार किया जा चुका था।

क्या कहते हैं थाना प्रभारी (Hapur News)

थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि चारों युवकों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने साफ कहा कि शांति व्यवस्था भंग नहीं होने दी जाएगी और ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया जाएगा।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news शमशान में जलती चिता से चिलम जलाने वाले चार युवक गिरफ्तार, वायरल वीडियो के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई Hapur news शमशान में जलती चिता से चिलम जलाने वाले चार युवक गिरफ्तार, वायरल वीडियो के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई Hapur news शमशान में जलती चिता से चिलम जलाने वाले चार युवक गिरफ्तार, वायरल वीडियो के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई Hapur news शमशान में जलती चिता से चिलम जलाने वाले चार युवक गिरफ्तार, वायरल वीडियो के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई Hapur news शमशान में जलती चिता से चिलम जलाने वाले चार युवक गिरफ्तार, वायरल वीडियो के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News