Hapur News नकली अरलडाइट का भंडाफोड़, 26 पैकेट बरामद, मची अफरा तफरी

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News कोतवाली नगर क्षेत्र में नकली उत्पादों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस और कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधियों की संयुक्त टीम ने एक दुकान पर छापा मारकर नकली अरलडाइट के 26 पैकेट बरामद किए हैं। इस कार्रवाई से स्थानीय बाजार में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने आरोपी दुकानदार […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News कोतवाली नगर क्षेत्र में नकली उत्पादों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस और कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधियों की संयुक्त टीम ने एक दुकान पर छापा मारकर नकली अरलडाइट के 26 पैकेट बरामद किए हैं। इस कार्रवाई से स्थानीय बाजार में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

जानकारी के अनुसार, स्पीड सर्च एंड सिक्योरिटी नेटवर्क कंपनी में फील्ड मैनेजर के पद पर कार्यरत ललित कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी कंपनी को पिडिलाइट इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा अधिकृत किया गया है। कंपनी की ओर से उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है कि बाजार में यदि नकली उत्पादों की बिक्री या सप्लाई की सूचना मिले, तो संबंधित विभाग और पुलिस के सहयोग से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

- Advertisement -

छापामार कार्रवाई की (Hapur News)

एक अप्रैल 2026 को कोतवाली नगर क्षेत्र में सर्वे के दौरान सूचना मिली कि बुलंदशहर रोड स्थित दिल्ली गेट के पास एच.आर. चौधरी टाइल्स सैनिटरी स्टोर पर नकली अरलडाइट बेची जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस टीम और कंपनी प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से दुकान पर छापेमारी की।

26 पैकेट किए बरामद (Hapur News)

तलाशी के दौरान दुकान से कुल 26 पैकेट बरामद किए गए, जिनमें एक किलोग्राम के छह पैकेट और दो ग्राम के 20 पैकेट शामिल हैं। मौके पर मौजूद दुकानदार अनस चौधरी से पूछताछ की गई। कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा जांच करने पर बरामद उत्पाद नकली पाए गए।इसके बाद पुलिस टीम आरोपी और जब्त माल को कोतवाली लेकर पहुंची। जांच प्रक्रिया के तहत बरामद माल में से दो पैकेट नकली और दो पैकेट असली नमूने के रूप में अलग कर सील किए गए, ताकि उन्हें साक्ष्य के तौर पर आगे की जांच में इस्तेमाल किया जा सके।

उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी (Hapur News)

ललित कुमार ने बताया कि बाजार में नकली उत्पादों की बिक्री से न केवल कंपनी को आर्थिक नुकसान होता है, बल्कि सरकार को टैक्स का भी भारी नुकसान झेलना पड़ता है। साथ ही उपभोक्ताओं के साथ भी धोखाधड़ी होती है।

- Advertisement -

पुलिस ने जांच की शुरू (Hapur News)

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि आरोपी अनस चौधरी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही नकली उत्पादों की सप्लाई चेन की भी जांच की जा रही है, ताकि इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा सके।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News