Hapur News हर बुखार नहीं होता डेंगू-मलेरिया, अस्पतालों में है बेहतर जांच की सुविधा

Hapur News Khabarwala 24 News Hapur : अगर आपको बुखार है तो यह जरूरी नहीं है कि वह डेंगू या मलेरिया हो। नहीं होता। मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डाक्टर सुनील कुमार ने बताया कि इन दोनों रोगों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से अलर्ट जारी कर दिया गया है। अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur News Khabarwala 24 News Hapur : अगर आपको बुखार है तो यह जरूरी नहीं है कि वह डेंगू या मलेरिया हो। नहीं होता। मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डाक्टर सुनील कुमार ने बताया कि इन दोनों रोगों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से अलर्ट जारी कर दिया गया है। अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में जांच की सुविधा मौजूद है।

तेजी से पनपते हैं डेंगू के मच्छर :

सीएमओ डाक्टर सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि बुखार आए तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। लक्षण के आधार पर जांच करा लेनी चाहिए। यदि जांच में डेंगू पाजिटिव आता है, तो लक्षण के अनुसार सिम्टोमेटिक इलाज चलता है। यानी, बुखार है तो बुखार और दर्द है तो दर्द की दवा दी जाती है। डेंगू के लिए कोई विशेष इलाज नहीं है। यदि मरीज को ब्लीडिंग होने लगे या प्लाज्मा लीक करने लगे तो तत्काल अस्पताल में भर्ती होकर इलाज कराना चाहिए। उन्होंने बताया कि पहले लोग मलेरिया से पीड़ित होते थे। अब उस स्थान को डेंगू ने ले लिया है। डेंगू के मच्छर बहुत तेजी से पनपते हैं।

- Advertisement -

मधुमेह, बीपी के रोगी रहे सावधान :

मधुमेह, बीपी या फिर बुजुर्ग मरीज डेंगू के चपेट में आएं तो उन्हें अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। वैसे डेंगू का बुखार तीन से पांच दिन में उतरने लगता है। बुखार तेज आता है। दो दिन में 103-104 डिग्री फारेनहाइट आता है। प्लेटलेट्स काउंट यदि 10 हजार से कम हो जाए तो प्लेटलेट्स चढ़ाने की जरूरत पड़ती है। ध्यान देना चाहिए कि हर चार घंटे पर मरीज पेशाब करता है या नहीं।

जांच की है बेहतर सुविधा :

बुखार के कई कारण हो सकते हैं। टाइफाइड, कोलाई, मलेरिया या किसी अन्य इनफेक्शन से भी बुखार हो सकता है। बुखार कोई बीमारी नहीं, बल्कि बीमारी का लक्षण होता है। जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा जिला अस्पताल में जांच की सुविधा मौजूद हैं। किसी भी मरीज को घबराने की आवश्यकता नहीं है। स्वास्थ्य विभाग डेंगू और मलेरिया के संभावित स्थानों पर निरंतर घूमकर मच्छरों का लार्वा नष्ट करने का काम कर रहा है।

 

- Advertisement -

Hapur news हर बुखार नहीं होता डेंगू-मलेरिया, अस्पतालों में है बेहतर जांच की सुविधा Hapur news हर बुखार नहीं होता डेंगू-मलेरिया, अस्पतालों में है बेहतर जांच की सुविधा Hapur news हर बुखार नहीं होता डेंगू-मलेरिया, अस्पतालों में है बेहतर जांच की सुविधा

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News